scorecardresearch
 

दिल्ली: रोहिणी के हैदरपुर नहर में मिला क्षत-विक्षत शव, सिर और अंग गायब

दिल्ली के रोहिणी इलाके में हैदरपुर नहर से मिले एक क्षत-विक्षत शव ने इलाके में दहशत फैला दी है. शव से सिर, हाथ और पैर गायब होने से हत्या की आशंका गहरा गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए तकनीकी और स्थानीय स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Advertisement
X
नहर में मिली लाश. (Photo: Representational)
नहर में मिली लाश. (Photo: Representational)

दिल्ली के रोहिणी में उस समय सनसनी फैल गई जब हैदरपुर वाटर कैनाल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार शव शुक्रवार सुबह मिला और शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस को 13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8:46 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि हैदरपुर नहर में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही KNK मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था. शव का सिर, दोनों पैर (कूल्हे से नीचे) और दोनों हाथ (कलाई से नीचे) गायब थे.

30-35 साल के युवक की बेरहमी से हत्या की आशंका

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोनों हाथों पर पुराने कट के निशान भी पाए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मृतक पहले किसी हिंसक घटना का शिकार हुआ हो या उसका आपराधिक बैकग्राउंड भी हो सकता है. हालांकि पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement

फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. शुरुआती अनुमान के अनुसार शव करीब 1 से 2 दिन पुराना बताया जा रहा है.

नहर में मिला क्षत-विक्षत शव

इस मामले में FIR नंबर 60/26 के तहत BNS की धारा 103(1) और 238(a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है. साथ ही आसपास के जिलों और राज्यों में भी गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement