scorecardresearch
 

द्वारका: सड़क हादसे में मारे गए साहिल को विदेश भेजना चाहती थी मां, दोस्त ने मांगा इंसाफ

द्वारका में सड़क हादसे में मारे गए साहिल धनेशरा की मौत पर उनके दोस्त मानव सचदेवा बुरी तरह टूट गए हैं. वो नाबालिग आरोपी अक्षत्रा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मानव ने आरोपी को जेल भेजने की अपील की है.

Advertisement
X
मृतक के दोस्त ने इंसाफ मांगा है. (Photo: ITG)
मृतक के दोस्त ने इंसाफ मांगा है. (Photo: ITG)

द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में साहिल धनेशरा (23 वर्ष) की मौत हो गई. साहिल की मौत से उनका परिवार सदमे में है और उनके दोस्त मानव सचदेवा नाबालिग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि आरोपी को कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन जेल भेजा जाना चाहिए.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मानव सचदेवा ने अपने दोस्त साहिल को याद करते हुए कहा, 'मैंने अपनी  जिंदगी में इतना मेहनती इंसान कभी नहीं देखा. मैं किसी और दोस्त के बारे में सोच भी नहीं सकता जो अपने परिवार और खुद के लिए इतनी मेहनत करता हो.'

मानव ने आगे बताया कि साहिल की मां उन्हें मैनचेस्टर या जर्मनी भेजना चाहते थे और इसके बारे में उन्होंने उनसे भी बात की थी. मृतक के दोस्त ने कहा, 'लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरा पूरा परिवार यहीं है और मेरा कारोबार भी यहीं है.'

नाबालिग आरोपी को जेल भेजने की मांग

साहिल की मौत पर इंसाफ की मांग करते हुए मानव सचदेवा ने कहा, 'हम फिलहाल अपनी आवाज उठा रहे हैं. हमारी मांग ये है कि सबसे पहले, उसे (आरोपी को) कुछ समय जेल में बिताना चाहिए और उसने जो किया है उसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए. उसे याद रखना चाहिए कि अगर दो लोग दो जानें लेते हैं तो उसका क्या हाल होता है. उसके पिता को याद रखना चाहिए कि उन्होंने अपने बेटे को बिना लाइसेंस के गाड़ी में कब भेजा था.'

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को एक गंभीर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचने पर दो कारें (एक टैक्सी) और एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाई गईं. मोटरसाइकिल साहिल धनेशरा की थी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल टैक्सी चालक अजीत सिंह को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली द्वारका हादसे के आरोपी को मिली जमानत

बोर्ड परीक्षा के लिए नाबालिग आरोपी को जमानत

वहीं, कार चालक की पहचान अक्षत्रा सिंह (17 वर्ष) के रूप में हुई है. उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया और एक निगरानी गृह में भेज दिया गया. हालांकि, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की वजह से उसे अंतरिम जमानत दी गई है. अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

DCP ने दी पूरी जानकारी

साहिल धनेशरा की मौत के मामले में द्वारका के डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया, 'हमें सुबह 11:57 बजे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही सभी क्राइम टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन ने एक मोटरसाइकिल और एक टैक्सी को टक्कर मार दी थी. शुरुआती जांच में एसयूवी चालक ने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई. लेकिन आगे की जांच में पता चला कि आरोपी चालक नाबालिग था. उसे तुरंत गिरफ्तार कर निगरानी गृह भेज दिया गया. आरोपी को 10 फरवरी से अंतरिम राहत दी गई है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: साहिल केस में बड़ा खुलासा: चश्मदीद बोले- बड़े भाई ने खुद को ड्राइवर बताकर पुलिस को किया गुमराह, स्टंटबाज नाबालिग को बचाने की हुई कोशिश

डीसीपी ने आगे कहा, 'हमने उसके पिता को वाहन अधिनियम के तहत तलब किया है और उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी. घटना के समय किसी स्टंट के होने का कोई सबूत नहीं मिला है. हमने घायल टैक्सी चालक का बयान दर्ज कर लिया है, जिसे अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement