scorecardresearch
 

दिल्ली अभिभावक संघ की पहल, नर्सरी एडमिशन को लेकर बनाया वेब पोर्टल

इस पोर्टल के जरिए बिना भटके एक ही स्थान पर सारी जानकारी और सहायता पाई जा सकती है. साथ ही, इसके लिए आपको कोई फीस भी नही देनी होती. दरअसल एड गुरु हरीश मेहरा ने एक यूट्यूब चैनल एवं वेबसाइट डेवलप की है जिसके जरिए नर्सरी एडमिशन से लेकर स्कूल फीस, एग्जाम डेट, कोर्सेज़ की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Advertisement
X
एक ही पोर्टल पर सारी जानकारी और सहायता पाई जा सकती है
एक ही पोर्टल पर सारी जानकारी और सहायता पाई जा सकती है
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नर्सरी एडमिशन से जुड़े हर सवालों का मिलेगा अभिभावकों को जबाव
  • वेब पोर्टल के जरिए स्कूलों में एडमिशन मिलने में होगी आसानी

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन पाना पैरेंट्स के लिए हर साल परेशानी का सबब बनता है. दिल्ली में एडमिशन प्रोसेस को लेकर पैरेंट्स में असमंजस बना रहता है, जिसके चलते कई बार वह अपने बच्चे का एक साल तक खराब कर बैठते हैं. ऐसे में दिल्ली अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश मेहरा ने एक वेब पोर्टल की शुरूआत की है. जिसका नाम है 'ऐडगुरुजी' (www.edguruji.in) 

हरीश मेहरा का कहना है कि इस पोर्टल के जरिए बिना भटके एक ही स्थान पर सारी जानकारी और सहायता पाई जा सकती है. साथ ही, इसके लिए आपको कोई फीस भी नही देनी होती. दरअसल एड गुरु हरीश मेहरा ने एक यूट्यूब चैनल एवं वेबसाइट डेवलप की है जिसके जरिए नर्सरी एडमिशन से लेकर स्कूल फीस, एग्जाम डेट, कोर्सेज़ की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

आपको बस, www.edguruji.in वेबसाइट पर जाकर साइनअप फॉर्म भरना है और अपनी क्वेरी वहां पर छोड़ देनी है. मात्र 24 घंटे के अंदर आपको आपकी क्वेरी का बिल्कुल सही जवाब मिलेगा. अगर फिर भी कोई डाउट रहता है, तो ऐडगुरुजी खुद आपको फ़ोन करके आपकी सहायता करेंगे. 

हरीश मेहरा बताते हैं कि यह प्लेटफार्म स्कूल मैनेजमेंट और पैरंट्स के बीच में एक ब्रिज का काम करेगा जिसके जरिए, बहुत सी ऐसी बातें जो पेरेंट्स स्कूल मैनेजमेंट तक नहीं पहुंचा पाते हैं और मैनेजमेंट अपना पक्ष पेरेंट्स के सामने नहीं रख पाते हैं, वहां एडगुरुजी दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा.

Advertisement

लगभग साढे चार हजार स्कूलों के साथ एडगुरुजी ने टाइअप किया है और दिल्ली स्टेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बन चुकी है. 

 

Advertisement
Advertisement