उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक JCB मशीन की चपेट में आने से 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शकूरपुर में एक कब्रिस्तान के पास सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद हुसैन दिल्ली के शकूरपुर का ही रहने वाला था और चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. JCB के ड्राइवर आशीष (23) को, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: ऑटो से आए चोर, डेयरी के बाहर से चुरा ले गए 9 कैरेट दूध- VIDEO
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शकूरपुर में बेरीवाला बाग की ओर JCB चलाकर पार्क को समतल करने का काम करने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने आगे बताया कि भारतीय न्याय संहिता से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी लापरवाही से जेसीबी चला रहा था, इसी दौरान एक व्यक्ति चपेट में आ गया. जिससे वह घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद भी आरोपी जेसीबी ड्राइवर रूका नहीं और भागने लगा.