scorecardresearch
 

दिल्ली: गाजीपुर मंडी में बकरीद से पहले रौनक, दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे व्यापारी, खरीदारों की भी उमड़ी भीड़

दिल्ली की प्रसिद्ध गाज़ीपुर पशु मंडी में मंगलवार को बकरीद के आगामी त्योहार के मद्देनजर कुर्बानी के जानवरों को खरीदने के लिए सुबह से देर रात तक भारी भीड़ उमड़ रही है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे दूर-दराज के राज्यों से बड़ी संख्या में आए पशु व्यापारी अपनी विशिष्ट नस्लों के बकरे और भेड़ बेचने के लिए इस मुख्य बाजार में पहुंचे हैं.

Advertisement
X
बकरीद से पहले गाजीपुर मंडी में बढ़ी रौनक. (photo: ITG)
बकरीद से पहले गाजीपुर मंडी में बढ़ी रौनक. (photo: ITG)

देश की राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी पशु मंडियों में शुमार गाजीपुर मंडी में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के त्योहार से ठीक पहले जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि दूर-दराज के राज्यों से व्यापारी कुर्बानी के लिए भारी संख्या में बकरे और भेड़ लेकर पहुंचे हैं. सुबह से देर रात तक मंडी में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से दिल्ली आए व्यापारियों ने मंडी में अपने जानवरों को आकर्षक तरीके से सजाकर रखा है. सफेद रंग के लंबे-चौड़े बकरे से लेकर भारी-भरकम भेड़ तक हर कैटेगरी के जानवर उपलब्ध हैं. व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी नस्ल के जानवरों की मांग और कीमत दोनों बढ़ी हुई हैं.

मंडी में आए विभिन्न राज्यों के व्यापारियों ने बताया कि वो हर साल इस खास त्योहार पर दिल्ली की इस सबसे बड़ी मंडी में अपने पशु बेचने आते हैं. इस बार वह बाजार में बहुत अच्छी और ऊंची नस्ल के बकरे लेकर आए हैं. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस समय मंडी में बकरों की शुरुआती कीमत 7 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 1 लाख रुपये तक चल रही है.

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि वो हर साल कुर्बानी के लिए यहीं से जानवर खरीदते हैं, क्योंकि यहां अच्छी वैरायटी मिल जाती है. हालांकि, कुछ धोखेबाज व्यापारी दंगली करते हैं और बकरों को मक्के का पानी पिलाकर उनका पेट फुला देते हैं, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है. इसी धोखेबाजी से बचने के लिए सतर्क खरीदार काफी इंतजार करते हैं और केवल उन्हीं भूखे पशुओं को चुनकर घर ले जाते हैं, जिनके हकीकत में मोटे पेट होने की पुष्टि हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement