scorecardresearch
 

दिल्ली विधानसभा में गेट ब्रेक करने वाली कार बरामद, हिरासत में लिया गया आरोपी ड्राइवर

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. घटना में इस्तेमाल टाटा सिएरा कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. कुछ ही मिनटों में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
X
दिल्ली विधानसभा में एक गाड़ी VIP गेट से घुसी (Photo:  Arvind Ojha/ITG)
दिल्ली विधानसभा में एक गाड़ी VIP गेट से घुसी (Photo: Arvind Ojha/ITG)

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने टाटा सिएरा कार को बरामद कर लिया है और कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक तब सामने आई, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई. घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच शुरू की गई और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की. आरोपी ड्राइवर सरबजीत की एक सीसीटीवी फोटो सामने आई है, जिसमें वो हाथ में गुलदस्ता, एक काले रंग का बैग और कुछ कागज के साथ चलता दिखाई दे रहा है. 

VIP गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी टाटा सिएरा कार

स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर आरोपी फरार

दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री से अंदर घुसी. कार सवार स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया और विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

Advertisement
आरोपी ड्राइवर सरबजीत
आरोपी ड्राइवर सरबजीत

मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी. जब उन्होंने देखा तो एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुस चुकी थी. कार कुछ देर तक परिसर में घूमती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए.

चश्मदीदों के मुताबिक, थोड़ी देर बाद कार दोबारा उसी तरफ लौटी, फिर गेट को टक्कर मारते हुए तेजी से बाहर निकल गई. पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मचा रहा.

पुलिस ने कार बरामद की, ड्राइवर हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार, VIP गेट पर CRPF की तैनाती थी, इसके बावजूद यह घटना हुई. राहत की बात यह रही कि गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और आरोपी के पास कोई स्याही भी नहीं थी. यह पूरी घटना करीब 5 मिनट के भीतर हुई,  दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सरबजीत करीब 2 बजकर 10 मिनट पर विधानसभा के गेट नंबर 2 से अंदर घुसा. उसने गेट और बूम बैरियर तोड़ते हुए परिसर में प्रवेश किया और सीधे विधानसभा स्पीकर की गाड़ी तक पहुंच गया, जहां उसने गाड़ी में गुलदस्ता और माला रखी.

Advertisement

इसी दौरान एक स्टाफ सदस्य वहां पहुंचा और उससे पूछा कि वह कौन है और क्या कर रहा है. इसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई और गोली मारो गोली मारो की आवाजें सुनाई देने लगीं. इस दौरान दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके की ओर दौड़े, लेकिन आरोपी करीब 6 मिनट के भीतर पूरा घटनाक्रम अंजाम देकर फरार हो गया. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सरबजीत करीब 2 बजकर 10 मिनट पर विधानसभा के गेट नंबर 2 से अंदर घुसा. उसने गेट और बूम बैरियर तोड़ते हुए परिसर में घुसा और सीधे विधानसभा स्पीकर की गाड़ी तक पहुंच गया, जहां उसने गाड़ी में गुलदस्ता और माला रखी.

इसी दौरान एक स्टाफ सदस्य वहां पहुंचा और उससे पूछा कि वह कौन है और क्या कर रहा है. इसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई और गोली मारो गोली मारो की आवाजें सुनाई देने लगीं. इस दौरान दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके की ओर दौड़े, लेकिन आरोपी करीब 6 मिनट के भीतर पूरा घटनाक्रम अंजाम देकर गेट नंबर 2 से फरार हो गया. वहीं, इस घटना को और गंभीर बनाते हुए यह जानकारी भी सामने आई है कि विधानसभा स्पीकर को पिछले कुछ दिनों में तीन बार बम की धमकी वाले ईमेल मिल चुके थे, जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली पुलिस को पत्र भी लिखा था. घटना के बाद बॉम स्क्वॉड टीम ने अंदर गाड़ियों की जांच की, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल स्पेशल सेल और लोकल पुलिस आरोपी सरबजीत से पूछताछ कर रही है, वहीं उसके साथ पकड़े गए दो अन्य लोगों से भी लगातार पूछताछ जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement