
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल का बताकर दो वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं. पहले में पुलिसवाले कुछ लोगों को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे में एक सड़क पर बड़ी संख्या में लोग भागते हुए नजर आ रहे रहे हैं.
पुलिस एक्शन का वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से जुड़े लोगों को, कमांडों सबक सिखा रहे हैं. वीडियो को पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “बंगाल में मोमता के गुंडों की कमांडो कर रहे सर्विस क्या बोलती पब्लिक..ये नजारा देखकर दिल को सुकून मिला..” इस पोस्ट का देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये दोनों ही वीडियो बांग्लादेश के हैं, भारत के नहीं.
कैसे पता की सच्चाई?
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये बांग्लादेशी न्यूज आउट्लेट ATN Bangla News के पर मिला. इसे यहां 6 फरवरी को पोस्ट किया गया था. इसके मुताबिक ये वीडियो ढाका में हुए एक प्रोटेस्ट के दौरान का है.
इसके अलावा ‘Barta Bazar’ नाम के जाने-माने न्यूज संस्थान ने इसी जानकारी के साथ ये वीडियो 6 फरवरी को किया था. इसके मुताबिक पुलिसवालों ने सड़क पर खड़े लोगों को प्रदर्शनकारी समझकर उनपर लाठियां चला दीं.
वीडियो में ‘Deco View’ नाम की दुकान भी नजर आती है. सर्च करने पर पता चला कि ये दुकान ढाका के न्यू एस्कटन रोड पर स्थित है. पर हमें बिल्कुल यही लोकेशन मिल गई. साफ है कि वीडियो बांग्लादेश का है.

भागती भीड़ का वीडियो भी भारत का नहीं

किसी सड़क पर भागते लोगों की भीड़ का एक और कुछ लोग ये कहकर शेयर कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी से जुड़े उपद्रवियों को खदेड़ा जा रहा है. लेकिन ये वीडियो भी बांग्लादेश का है. भीड़ में कुछ लोगों के हाथ में बांग्लादेश का झंडा दिखाई देता है.
इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये बांग्लादेश के एक में मिला. उन्होंने इस जगह का नाम शाहबाग बताया जो कि ढाका में है. इस जानकारी के साथ सर्च करने पर हमें ये जगह भी पर मिल गई. इसमें दिख रही सड़क, पिलर नंबर-534 और इसके आसपास की रेलिंग, हूबहू वायरल वीडियो से मिलती है.

यानि साफ है कि वायरल हो रहे ये दोनों वीडियो बांग्लादेश के हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.