scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: प्लेन क्रैश के इस वीडियो का लॉस एंजिल्स में लगी आग से नहीं है कोई लेना-देना

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भयानाक आग से अभी तक 16 लोगों की जान जा चुकी है और 12,000 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं.  फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, लेकिन तेज हवाओं की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ये विनाशकारी आग कैसे लगी, इसकी जांच अभी चल रही है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो लॉस एंजिल्स का है, जहां एक फायर फाइटर प्लेन आग बुझाने में मदद कर रहा था लेकिन वो खुद आग की चपेट में आकर क्रैश हो गया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये लॉस एंजिल्स का नहीं, बल्कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली का जनवरी 2024 का वीडियो है.

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भयानाक आग से अभी तक 16 लोगों की जान जा चुकी है और 12,000 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं.  फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, लेकिन तेज हवाओं की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ये विनाशकारी आग कैसे लगी, इसकी  अभी चल रही है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लॉस एंजिल्स में लगी आग से जोड़कर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी सड़क पर एक बेकाबू प्लेन को क्रैश होते देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि ये वीडियो लॉस एंजिल्स का है, जहां ये फायर फाइटर प्लेन आग बुझाने का काम कर रहा था. लेकिन इसी दौरान ये प्लेन खुद उस आग की चपेट में आ गया और जलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस दावे के साथ ये वीडियो  और  पर सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं. वायरल पोस्ट का  यहां देखा जा सकता है.

fact check

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो लॉस एंजिल्स का नहीं, बल्कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली का जनवरी 2024 का वीडियो है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो जनवरी 2024 की कई  में मिला. इन  में जो वीडियो है उसे देखकर पता चलता है कि वायरल वीडियो, मूल वीडियो का मिरर वर्जन है.

Advertisement

खबरों के अनुसार, ये वीडियो चिली के टैल्का शहर का है जहां 15 जनवरी 2024 को एक एयरपोर्ट के पास हाइवे पर ये प्लेन क्रैश हो गया था. ये हादसा तब हुआ जब ये प्लेन आग को काबू करने के लिए कहीं जा रहा था. पायलट, प्लेन पर से अपना कंट्रोल खो बैठा था जिस वजह से ये घटना हुई. हादसे में पायलट की मौत हो गई थी और सड़क पर मौजूद चार लोग घायल हो गए थे.

 

इस मामले पर उस समय  और  ने भी खबरें छापी थीं.

साफ है, वायरल वीडियो का लॉस एंजिल्स में लगी आग से कोई संबंध नहीं है. ये एक साल पुराना चिली का वीडियो है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement