आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है. उन्होंने अपनी यूनीक स्टाइल और दमदार अभिनय से फिल्म जगत में एक खास मुकाम हासिल किया है. आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था. उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके जीवन के कुछ ऐसे किस्से जो शायद बहुत कम लोगों को पता होंगे. साल 1990 में आमिर खान ने देवानंद की फिल्म अव्वल नंबर में भी काम किया था. आमिर फिल्म को याद करते हुए बताते हैं कि ये उनके करियर की एकलौती फिल्म है जिसकी स्क्रिप्ट पढ़े बिना उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी. आमिर खान शराब के शौकीन नहीं हैं. मगर फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे के लिए उन्होंने एक लीटर वोडका पी डाली.