scorecardresearch
 

37 साल की उम्र में रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का निधन, शोक में फैंस

मयंक पवार के निधन की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए से शेयर की गई है. मयंक को 'स्प्लिट्सविला 7' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था. इसी शो ने उन्हें देशभर में फेम दिलवाया. सोशल मीडिया पर मयंक पवार के निधन की खबर फैलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisement
X
नहीं रहे स्प्लिट्सविला के मयंक पवार (Photo: ITG)
नहीं रहे स्प्लिट्सविला के मयंक पवार (Photo: ITG)

रियलिटी टेलीविजन के कुछ चेहरे दर्शकों के दिलों में कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक जगह बनाए रहते हैं. ऐसे ही एक थे 'स्प्लिट्सविला 7' मयंक पवार, जॉ अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्स रियलिटी टीवी स्टार शो और फिटनेस चैंपियन मयंक पवार का निधन हो गया है. इस खबर ने उनके फैंस और जानने वालों को हिलाकर रख दिया है.

नहीं रहे मयंक पवार

मयंक पवार के निधन की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए से शेयर की गई है. बयान में लिखा है, 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर, और कई लोगों के लिए प्रेरणा. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे.' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. फॉलोअर्स और फिटनेस कम्युनिटी के सदस्यों ने मयंक को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है.

सनी लियोनी को दिया था रुला

मयंक ने पॉपुलर यूथ रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 7 में हिस्सा लिया था. यहीं से उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई. शो के दौरान उनके संयमित व्यक्तित्व और ईमानदारी ने उन्हें प्रशंसा दिलाई. मयंक का एलिमिनेशन उस सीजन के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया था. होस्ट सनी लियोनी उस समय भावुक हो गईं थीं. इमोशनल सनी ने मयंक को विला से बाहर निकलने से पहले गर्मजोशी से गले लगाया था. साथ ही को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें रोककर गले लगाया. ये शो पर एक दुर्लभ मोमेंट था.

Advertisement

मुंबई में होगी प्रार्थना सभा

रियलिटी टेलीविजन से परे, मयंक पवार ने फिटनेस इंडस्ट्री में मजबूत प्रतिष्ठा बनाई थी. वे सात बार मिस्टर इंडिया टाइटल होल्डर थे और एक बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था. वे सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी काम करते थे और बॉडी बिल्डिंग के प्रति अपने समर्पण से कई महत्वाकांक्षी एथलीट्स को प्रेरित किया. उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. उनके लिए एक प्रार्थना सभा बुधवार, 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में होने वाली है.

मयंक पवार के दुनिया छोड़ जाने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स का सैलाब आ गया. एक यूजर ने लिखा, 'क्या? कुछ दिन पहले ही मैं उनकी स्प्लिट्सविला 7 की जर्नी देख रहा था. यकीन नहीं हो रहा. स्प्लिट्सविला के सभी सीजन्स में उनसे ज्यादा प्योर सोल वाला कोई नहीं देखा.' दूसरे ने कमेंट किया, 'शॉकिंग न्यूज, अविश्वसनीय.' कई और यूजर्स ने प्रार्थनाएं दीं और अविश्वास जताया है. एक यूजर ने कहा, 'बाहर से मस्कुलर दिखने का मतलब ये नहीं कि आप हेल्दी हैं... बहुत ज्यादा सप्लीमेंट्स के साथ स्टेरॉयड्स धीरे-धीरे आंतरिक अंगों को नष्ट कर देते हैं.' ध्यान दें कि अभी तक सनी लियोनी और निखिल चिनप्पा ने मयंक के निधन पर को रिएक्शन नहीं दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement