scorecardresearch
 

पापा बन गए 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, घर गूंजी किलकारी

‘शाकालाका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने 8 मार्च 2026 को बेटे को जन्म दिया. एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेबी बॉय के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की.

Advertisement
X
किंशुक वैद्य बने पिता (Photo: Instagram @/kinshukvaidya54)
किंशुक वैद्य बने पिता (Photo: Instagram @/kinshukvaidya54)

टीवी के पॉपुलर शो ‘शाकालाका बूम बूम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दिक्षा नागपाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

पिता बने किंशुक

किंशुक वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज का ऐलान किया. पोस्ट में नन्हें बच्चे के हाथ की तस्वीर के साथ लिखा था- “It’s a Baby Boy!”. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 8 मार्च 2026 को हुआ है.

पोस्ट शेयर करते हुए किंशुक ने लिखा- बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य आ चुका है. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कपल को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.

किंशुक ने 13 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वो पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों ने एक छोटे बच्चे के जूते पकड़े हुए दिखे थे. साथ में कैप्शन लिखा- हम जिंदगी के नए फेज में कदम रख रहे हैं… हमारी लव स्टोरी अब और भी प्यारी हो गई.

Advertisement

किंशुक और दीक्षा की सगाई अगस्त 2024 में हुई थी. इसके कुछ महीने बाद दोनों ने 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में प्राइवेट वेडिंग की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

बता दें कि किंशुक वैद्य टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने बचपन में ही ‘शाकालाका बूम बूम’ जैसे सुपरहिट शो से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इस शो में उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इसके अलावा वो जात ना पूछो प्रेम की, एक रिश्ता साझेदारी का, कर्ण संगिनी जैसे शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं.

अब शादी के बाद किंशुक की जिंदगी का यह नया अध्याय शुरू हुआ है. बेटे के जन्म से उनके परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस खुशखबरी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement