scorecardresearch
 

TV के हैंडसम हंक अंकुर वर्मा ने गुपचुप रचाई शादी, कौन है दुल्हन? फोटो देख चौंके फैन्स

26 फरवरी को कई सेलिब्रिटीज ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया. टेलीविजन एक्टर अंकुर वर्मा ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर लीना से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे.

Advertisement
X
दूल्हा बने अंकुर वर्मा (PHOTO: Social Media)
दूल्हा बने अंकुर वर्मा (PHOTO: Social Media)

26 फरवरी कई सेलिब्रिटीज के लिए खास तारीख बन गई है. फिल्म से लेकर टेलीविजन स्टार्स तक शादी के बंधन में बंधते दिख रहे हैं. एक ओर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई. दूसरी तरफ परिणीति शो फेम अंकुर वर्मा ने गुड न्यूज दे दी. एक्टर शादी करके अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुके हैं. 

अंकुर वर्मा की हुई शादी 
टेलीविजन एक्टर अंकुर वर्मा ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर लीना से 25 फरवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली थे. अंकुर ने किसी को भी शादी की खबर नहीं लगने दी. सोशल मीडिया पर जब उनकी वेडिंग वीडियो सामने आई, तो हर कोई शॉक रह गया. क्योंकि कहीं भी एक्टर की शादी का बज नहीं था. 

कपल की सादगी भरी वेडिंग स्टाइल से साफ पता चलता है कि वो प्राइवेसी को पॉपुलैरिटी से ज्यादा पसंद करते हैं. सेरेमनी क्लोज फ्रेंड्स-फैमिली के साथ इमोशनल मोमेंट्स और ट्रेडिशनल रस्मों पर फोकस्ड थी. एक इंस्टाग्राम यूजर ने अंकुर और लीना की हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया, जिसमें कपल एक ही जगह बैठे रस्म निभा रहे हैं. 

हर कोई येलो कलर कपड़े में था, लेकिन कपल ने वाइब्रेंट पर्पल आउटफिट्स में ट्विनिंग की, जो कमाल के कपल गोल्स दे रहे थे. अंकुर ने पर्पल कुर्ता-पजामा पहना था, तो लीना ने पर्पल लहंगा सेट. एक बच्चा अंकुर के पास आया और दोनों कैमरे के लिए पोज कर दिए. वीडियो पर लिखा था, मामू की शादी.

Advertisement

एक वीडियो में न्यूलीवेड्स ट्रेडिशनल वेडिंग अटायर में नजर आ रहे हैं. अंकुर ने व्हाइट शेरवानी सूट के साथ मैचिंग पगड़ी पहनी थी और लीना ने ट्रेडिशनल रेड लहंगा. दूल्हा-दुल्हन को देखकर बस यही कहने का मन किया कि इन्हें किसी की नजर ना लगे. 

कैसे एक्टर बने अंकुर वर्मा 
अंकुर वर्मा एक टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर हैं. उन्होंने 2017 में गुड़गांव के MGR थिएटर ग्रुप और दिल्ली के श्री राम सेंटर मंडी हाउस से अपना थिएटर करियर शुरू किया. ग्रेजुएशन के बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गए और कई कंपनियों के ऐड्स में काम किया, जैसे क्लोजअप, IPL टाटा हैरियर और सैमसंग. स्क्रीन डेब्यू बालाजी के शो परिणीति से किया. शो में वो लीड रोल में हैं.  वो सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दहाड़ में नजर आए थे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement