टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान 36 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सिंगल हैं. उन्होंने हाल ही में अपने वेडिंग प्लान्स पर बात की. अदा ने बताया कि उनसे लोग अक्सर शादी को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन इस प्रेशर को बिल्कुल फील नहीं करना चाहती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि किसी के साथ रिश्ते में तभी आना चाहिए, जब आपका मन हो.
कब शादी करेंगी अदा?
अदा पहले एक्टर अंकित गेरा को डेट कर चुकी हैं. दोनों लंबे समय तक रिश्ते में थे, लेकिन फिर कपल का ब्रेकअप हो गया. अदा ने बताया था कि उन्होंने अंकित को रंगे हाथ चीट करते पकड़ा था. उनका दिल टूट गया था. इसके बाद से अदा सिंगल हैं.
टेली मसाला से बातचीत में अदा ने कहा कि- मुझे नहीं पता कि लोग क्यों शादी...शादी...शादी करके प्रेशर डालते हैं. मुझे बिल्कुल नहीं पसंद किसी को प्रेशर करना. हम पूरी जिंदगी भागते रहते हैं. हम जिम्मेदारी ही निभाते हैं, कभी ये कर रहे हो, कभी वो कर रहे हो. फिर शादी करके और ज्यादा जिम्मेदारी लेनी पड़ती है. ठीक है करते हैं शादी, लेकिन जब करनी हो तब करो. जिम्मेदारी निभाने के लिए नहीं.
अदा ने आगे बताया कि वो इन सवालों को दिल पर नहीं लेतीं. वो बोलीं- पर पता नहीं इंशा अल्लाह जब होनी तब हो जाएगी. ये सब किस्मत की बात है. मैं कभी ना नहीं कहूंगी. जब होनी होगी हो जाएगी. प्रेशर करने वाले लोग बहुत होते हैं. फैंस भी सवाल करते हैं.
एक्टर्स से बनाई दूरी
अदा ने एक बार सिंगल रहने के सवाल पर कहा था कि जब भी शादी करूंगी इंडस्ट्री के बाहर के बंदे से करूंगी. इस पर वो बोलीं- ये याद नहीं. लेकिन सिर्फ इसलिए कि सोसायटी चाहती है, मैं शादी नहीं करूंगी. जब तक तुम रेडी नहीं हो, शादी मत करो. क्योंकि आप किसी और के साथ अपनी जिंदगी जोड़ने वाले हो, तो ये गलती मत करो. ये सच है. यहां तक कि बच्चे के लिए भी. कभी प्रेशर में आकर कुछ मत करो. अपनी जिंदगी अपने तरीके से जियो. अगर किसी से प्यार है, तब भी... तैयार हो तभी शादी करो.
अदा फेमस नागिन शो के कई सीजन्स का हिस्सा रहीं. वहीं वो अमृत मंथन, सितारा, जैसे सीरियल्स से नाम कमा चुकी हैं.