scorecardresearch
 

Ex गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर एक्टर संग की मारपीट? गर्दन-पीठ पर नाखून के निशान, हैरान कर देगा वीडियो

स्प्लिट्सविला के सौरब बेदी एक बार फिर विवादों में हैं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अपूर्वा रामपाल ने उन पर धोखा देने और मारपीट के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर सौरब का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं.

Advertisement
X
विवादों में सौरब बेदी (Photo: Instagram @
विवादों में सौरब बेदी (Photo: Instagram @

स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. अपूर्वा रामपाल ने दावा किया है कि सौरब उन्हें डेट कर रहे थे. पर सौरब का कहना है कि वो अपूर्वा को डेट नहीं कर रहे हैं. अपूर्वा ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सौरब के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो देखकर दावा किया जा रहा है कि सौरब की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की है. फैन्स के बीच उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सौरब ने घरेलू हिंसा के आरोपों पर रुरु ठाकुर और अपूर्वा को लीगल नोटिस भेजा है. इस विवाद ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. फैन्स सभी के ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं. 

हटाया गया वीडियो
सौरब बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी गर्दन और पीठ पर नाखूनों के निशान दिखाई दे रहे थे. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि किसी ने उनके साथ मारपीट की है. वीडियो में किसी की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी, लेकिन इतना समझ आ रहा था कि मामला गंभीर है. वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बाकी बातें मैं कल या परसों लाइव आने पर स्पष्ट कर दूंगा. 

Advertisement

देखते ही देखते मॉडल-एक्टर का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. पर कुछ समय बाद इंस्टाग्राम से वीडियो हटा दिया गया. हालांकि, फेसबुक पर उनका ये वीडियो अब भी मौजूद है. 

मलाइका संग जुड़ा नाम 
पिछले कुछ समय से सौरब बेदी का नाम मलाइका अरोड़ा संग जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी. इसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाह फैलने लगी. पर सौरब का कहना है कि मलाइका संग उनकी अच्छी दोस्ती है. मलाइका ने भी कहा कि उन्हें इन अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता है. 

मलाइका संग नाम जुड़ने के बाद सौरब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement