scorecardresearch
 

'2 दिन में 10 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे', लॉरेंस गैंग के नाम पर एल्विश को मिली जान से मारने की धमकी

एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये एक्सटॉर्शन मनी की मांग की है. उन्हें एक मैसेज के जरिए ये धमकी मिली है, कि अगर दो दिनों में उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.

Advertisement
X
एल्विश यादव को मिली धमकी (Photo: Instagram @elvishyadav)
एल्विश यादव को मिली धमकी (Photo: Instagram @elvishyadav)

बिग बॉस ओटीटी फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव पर मुसीबतों के बादल छा गए हैं. वो इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. एल्विश को गैंग की तरफ से धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी की मांग हुई है. यूट्यूबर से कहा है कि अगर उन्होंने ये पैसे दो दिन में नहीं भेजे, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.

एल्विश को इससे पहले भी कई बार धमकी भरे कॉल-मैसेज आ चुके हैं. एक बार उनके गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात शख्स ने गोली भी चलाई थी. माना जाता है कि यूट्यूबर के घर लॉरेंस गैंग द्वारा ही हमला हुआ था. अब एल्विश से एक्सटॉर्शन मनी मांगी गई है, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है. 

एल्विश ने दर्ज कराई शिकायत

एल्विश के अलावा उनके पिता को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. मैसेज में साफ लिखा है कि अगर दो दिन में रुपये न दिए गए, तो उन्हें गोली मार देंगे. घटना के बाद एल्विश ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी. वे यह कॉल वह उठा नहीं पाए. इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया. 10 करोड़ रुपये की रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया. ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई. धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है.

Advertisement

कॉन्ट्रोवर्सी में रही एल्विश की जिंदगी

लॉरेंस गैंग से पहले साल 2023 में एल्विश एक रेव पार्टी में सापों के जहर को लेकर भी सुर्खियों में आए थे. दावा किया गया कि उस पार्टी में सापों के जहर का इस्तेमाल किया जाता था, जिसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया. एल्विश के खिलाफ केस दर्ज हुआ. एल्विश को कुछ वक्त पहले इस केस में सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी पड़ी थी. कोर्ट ने कहा था कि उनके केस ने समाज में गलत मैसेज दिया.इसकी वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की जाएगी. अब एल्विश के साथ आगे क्या होगा, ये वक्त आने पर पता चलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement