scorecardresearch
 

मिस्ट्री मैन की बांहों में हसीना, दुबई के अरबपति बिजनेसमैन के प्यार में हुई लट्टू? इश्क के हो रहे चर्चे

क्रिस्टल डिसूजा इस समय हेडलाइन्स में हैं. एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसके बाद से उनकी लव लाइफ ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है. आखिर क्रिस्टल का मिस्ट्री मैन कौन है?

Advertisement
X
प्यार में क्रिस्टल डिसूजा (Photos: Instagram @krystledsouza)
प्यार में क्रिस्टल डिसूजा (Photos: Instagram @krystledsouza)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टस डिसूजा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिन पहले क्रिस्टल का दुबई के अरबपति बिजनेसमैन संग कोजी वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से बिजनेसमैन संग उनकी डेटिंग की चर्चा तेज हो गई थी. एक्ट्रेस ने अब मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. 

किसे डेट कर रहीं क्रिस्टल?

क्रिस्टल डिसूजा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिस्ट्री मैन संग एक मिस्टीरियस फोटो शेयर की है. फोटो में एक्ट्रेस मिस्ट्री मैन की बांहों में दिखाई दे रही हैं. वो रोमांटिक अंदाज में मिस्ट्री मैन का हाथ थामें नजर आईं. मिस्ट्री मैन संग क्रिस्टल काफी खुश लग रही हैं. हालांकि, फोटो में सिर्फ एक्ट्रेस के सपनों के शहजादे का हाथ ही दिखाई दे रहा है. उन्होंने मिस्ट्री मैन का चेहरा रिवील नहीं किया. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट और एविल आई इमोजी भी बनाई है. 

मिस्ट्री मैन संग क्रिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. एक्ट्रेस की पोस्ट देख फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है. हालांकि, उनका सपनों का शहजादा कौन है? इसपर सस्पेंस बरकरार है. 

Advertisement

दुबई के अरबपति को कर रहीं डेट?

बता दें कि कुछ दिन पहले क्रिस्टल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी संग रोमांटिक होती नजर आई थीं. वायरल वीडियो में एपी क्रिस्टल को गाल पर किस (Kiss) करते हुए भी दिखाई दिए थे. इसके बाद से दोनों की डेटिंग की खूब चर्चा हुई. हालांकि, डेटिंग की खबरों को ना तो एक्ट्रेस और ना ही एपी ने अब तक कंफर्म किया.

मगर इसी बीच क्रिस्टल की पोस्ट में मिस्ट्री मैन को देख कई लोगों का मानना है कि शायद क्रिस्टल के मिस्ट्री मैन दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी ही हैं. एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपने रिश्ते को कंफर्म कर रही हैं. अब असल में एक्ट्रेस का मिस्ट्री मैन कौन है? ये तो वही बता सकती हैं. 

 

कौन हैं एपी?
एपी इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में नजर आ रहे हैं. वो दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन हैं. उनका वहां लग्जरी गाड़ियों का बिजनेस है. वो दुनिया की हर महंगी से महंगी कारों को बेचते हैं और उन्हें किराए पर भी देते हैं. एपी अरबों की दौलत के मालिक हैं और लैविश लाइफ जीते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement