scorecardresearch
 

बिजनेस छोड़ रिएलिटी शो से जुड़ीं गोविंदा की बेटी? मां के लिए किया त्याग! बोलीं- कई हादसे हो चुके हैं

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने Zee5 के शो 'मां है ना' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपनी मां सुनीता आहूजा की वजह से इस शो का हिस्सा बनीं.

Advertisement
X
टीना आहूजा ने मां सुनीता आहूजा के लिए किया शो (Photo: Screengrab)
टीना आहूजा ने मां सुनीता आहूजा के लिए किया शो (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा इन दिनों Zee5 के नए शो 'मां है ना' में नजर आ रही हैं. ये शो 12 जून 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हुआ है. हालांकि इसे कलर्स के हिट शो लाफ्टर शेफ की कॉपी बताया जा रहा है. इस पर गोविंदा की बेटी ने अपनी राय रखी. 

हाल ही में टीना आहूजा ने शो के कंसेप्ट, रियलिटी शोज और 'लाफ्टर शेफ्स' से तुलना जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

मां के साथ पहला शो करने को लेकर क्या बोलीं टीना?

 फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में टीना ने कहा- मैं एक्साइटेड से ज्यादा इस शो का इंतजार कर रही हूं. ये मेरी मां के साथ पहला प्रोजेक्ट है. साथ ही इस तरह के शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर भी यह मेरा पहला अनुभव है.

कुकिंग में कैसी हैं टीना?

जब उनसे पूछा गया कि शो कुकिंग पर आधारित है, तो क्या वो अच्छी कुक हैं? इस पर टीना ने हंसते हुए कहा- मैं कुकिंग में बहुत खराब हूं. पहले तो मुझे लगता था कि मैं बिल्कुल नहीं बना सकती, लेकिन किसी तरह मैंने मैनेज कर लिया. मुझे कुकिंग से डर भी नहीं लगता. शायद यही वजह है कि मेकर्स ने मुझे इस शो के लिए चुना. हालांकि मां की थोड़ी मदद से मैं काम चला लेती हूं.

Advertisement

क्या स्टार किड होने की वजह से झिझक थी?

अक्सर स्टार किड्स पर पक्षपात के आरोप लगते हैं. इस सवाल पर टीना ने कहा- नहीं, मुझे बिल्कुल झिझक नहीं थी. कई सालों से मुझे रियलिटी शोज के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन मैं कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती थी. इस शो के लिए मैंने सिर्फ अपनी मां की वजह से हां कहा. मैं उनके साथ पहले कभी काम नहीं किया था, इसलिए लगा कि ये हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाने का अच्छा मौका होगा. मैं यहां सिर्फ मजे करने आई थी.

बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी?

इस सवाल पर टीना ने साफ कहा- नहीं. और आपको बता दूं कि 'मां है ना' में भी मेरा सिर्फ कैमियो है. मैं पूरे शो का हिस्सा नहीं हूं, सिर्फ कुछ एपिसोड्स में नजर आऊंगी. बाकी शोज की मैं इज्जत करती हूं, लेकिन फिलहाल मेरी जिंदगी में दूसरी प्राथमिकताएं हैं. मेरे अपने रेस्टोरेंट बिजनेस भी हैं. कुछ साल पहले मेरे एक्सीडेंट हुए थे और बचपन में भी कई हादसे हुए थे. इसलिए मैं अपनी सेहत के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. अगर कोई आरामदायक और अच्छा OTT शो या 'मां है ना' जैसा प्रोजेक्ट मिलेगा, तो जरूर सोचूंगी.

लाफ्टर शेफ्स' से तुलना पर क्या बोलीं?

Advertisement

इन दिनों 'मां है ना' की तुलना 'लाफ्टर शेफ्स' से की जा रही है. इस पर टीना ने कहा- मुझे इस तुलना पर कुछ नहीं कहना. हो सकता है कि दोनों शोज का थीम कुकिंग होने की वजह से लोगों को ऐसा लग रहा हो. लेकिन हमारा शो मां और बच्चे के रिश्ते पर आधारित है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement