बिग बॉस 11 का फिनाले करीब आ गया है और अब फैंस के अलावा एक्स कंटेस्टेंट भी इस शो के बारे में खुलकर बातें करने लगे हैं. बिग बॉस के सीजन थर्ड में विनर रहे एक्टर विंदू दारा सिंह ने आकाश ददलानी का मजाक उड़ाते कहा है कि उन्हें फिनाले का टिकट बिग बॉस की भीख के तौर पर मिला है.
विंदू दारा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा कि आकाश का बिग बॉस की भीख के तौर में फिनाले का टिकट मिला है. आकाश को टीवी पर देखकर तो मेरी बिल्ली भी गुर्राने लगती है.
बिग बॉस: 14 हफ्ते में पहली बार शिल्पा शिंदे के दिल से लगी ये बात, रो पड़ीं
AKASH ticket to FINALE nahin BB ki BHEEK seh Finale main pouncha hai! 😝
Even my CAT “barks” when she sees him on TV!#BB11
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) January 3, 2018
वहीं एक और ट्वीट में विंदू ने फिर से आकाश पर निशाना साधा और उनका जमकर मजाक उड़ाया.
Bigg Boss: दांव पर लगी शिल्पा की जीत, क्या ये कंटेस्टेंट जीतेगा शो!
AKASH itna GANDA CONTESTANT hai , nearly worst in all of the 11 seasons!😡
A real SADISTIC person !
When I heard he was to be in the MALL in a CAGE today - I wanted to call PETA! 🤣#BB11
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) January 4, 2018
बता दें कि बिग बॉस 11 के घर में इस हफ्ते चार कंटस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं. वहीं पुनीश शर्मा और आकाश ददलानी घर में सेफ हैं. दोनों ने बतौर कॉमनर घर में एंट्री ली थी और अब ये सेलेब्रिटीज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. आकाश को इस गेम का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड कहा जा रहा है.