वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपना पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. कभी उनके तलाक की बातें सामने आती हैं, तो कभी वो मिस्ट्री मैन संग अफेयर को लेकर लाइमलाइट में होती हैं, तो कभी उनके पति उनके चरित्र पर उंगली उठाते हैं. हाल ही में उन्होंने रिवील किया था कि उनके साथ नजर आने वाला मिस्ट्री मैन कौन है. उनका नाम अनस सैफी है.
लेकिन अब ये पूरा ड्रामा हो जाने के बाद चंद्रिका ने एक और वीडियो अपलोड किया है, जहां एक मिडेयटर की मदद से वो अपने पति से वापस जुड़ने की बात कहती दिखीं. उनकी ओर कहा गया कि वो सब कुछ भूलकर अपने पति से वापस रिश्ता जोड़ना चाहती हैं. चंद्रिका ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है.
चंद्रिका ने नहीं बदला धर्म
रिश्तों में पवित्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए बीच में मौजूद शख्स हाफिज के साथ चंद्रिका और अनस दोनों खड़े नजर आए. खुद को चंद्रिका का करीबी बताते हुए उन्होंने कहा कि- लोगों ने इन्हें लेकर गलत दावे किए हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये दोनों दोस्त हैं. ये हमारी बिटिया ब्राह्मण हैं. एक रिश्ता दोस्ती का होता है, जो पाक-साफ होती है, लेकिन आजकल के लोग इसे गलत नाम देते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि ना ये लड़की ऐसी हैं और ना ये लड़का.
'मैं इनके पति से भी कहना चाहता हूं कि अगर आपके बीच कोई भी गलतफहमी है तो बेटा आप आओ, मैं बैठकर आपके बीच की गलतफहमी दूर कराऊंगा. ये बच्ची ऐसी नहीं है. आप भी मुझे बताएं, आपको अपना घर-परिवार बनाना चाहिए. चंद्रिका भी अपना परिवार बनाना चाहती है. आपके साथ रहना चाहती हैं, आपके साथ घर बसाना चाहती हैं. आपको भी ये देखना चाहिए. सैफी और चंद्रिका मिलकर काम करते हैं, उस काम को किसी भी गलत निगाह से मत देखिए. इसमें रिश्ता जोड़ने की कोई जरूरत नहीं है. इनका कोई अफेयर नहीं है.'
पति संग वापस रिश्ता जोड़ना चाहती हैं चंद्रिका
फिर चंद्रिका ने सफाई देते हुए कहा कि- हम क्रिएटर हैं तो हमें इस तरह की रील बनानी पड़ती हैं. इसका मतलब ये नहीं कि ये मेरा पति बन गया या हमारा अफेयर है. सब सॉल्व किया जा सकता है और बैठकर बात की जा सकती है. हां, मुझे धोखा मिला, मैं आहत हूं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं भी धोखा देने लगूं, या सबसे बड़ी बात कि मैंने धर्म बदल लिया. मैंने कोई धर्म नहीं बदला. मैं वही ब्राह्मण हूं.
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज अपलोड किए, जहां वो अनस संग रोमांटिक होती दिखीं. कयास लगाए गए कि दोनों प्यार में हैं. अनस के लिए ही चंद्रिका ने पति युगम गेरा से दूरी बनाई है. रेवेलेशन वीडियो में दोनों एक दूसरे का धर्म अपनाते हुए, बात साफ करते दिखे थे. अनस ने जहां बताया था कि जिन्हें लोग चंद्रिका बानो कह रहे हैं वो चंद्रिका दीक्षित हैं. वहीं चंद्रिका ने कहा था कि ये मिस्ट्री मैन नहीं अनस सैफी हैं. चंद्रिका यहां बुर्का पहने दिखीं तो वहीं अनस माथे पर टीका लगाए दिखे.