scorecardresearch
 

'अनुपमा' की जिंदगी में कोहराम, बुरे हाल में बा-बापूजी, पुराने दुश्मन की होगी एंट्री, बढ़ेगी शो की TRP?

टीवी शो अनुपमा के नए एपिसोड में कोठारी परिवार में बड़ा भूचाल आने वाला है जबकि शाह परिवार गरीबी से जूझ रहा है. अनुपमा को चार मोर्चों पर लड़ाई लड़नी है. उम्मीद है ये ट्विस्ट शो की टीआरपी बढ़ाएंगे.

Advertisement
X
अनुपमा में आएंगे बड़े ट्विस्ट (PHOTO: Screengrab)
अनुपमा में आएंगे बड़े ट्विस्ट (PHOTO: Screengrab)

टीवी शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. कोठारी परिवार में भूचाल आने वाला है. वहीं शाह परिवार गरीबी में दिन काट रहा है. बा-बापूजी इस उम्र में घर चलाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. अनपुमा सावी कैफे को बचाने की कोशिश में लगी है. शो में अनुज से जुड़ा दमदार ट्विस्ट आने वाला है.

मुश्किल होगी अनुपमा की जिंदगी
अनुपमा को एक नहीं बल्कि 4 मोर्चों पर लड़ाई लड़नी है. गौतम गांधी ने अनुपमा को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है. इसके लिए उसने वसुंधरा कोठारी से हाथ मिलाया है. अनुपमा की रणविजय संग भी जंग देखने को मिलेगी. दिग्विजय को उसका हक दिलाने के लिए वो रणविजय का सामना करेगी. दुख इस बात का है कि अनुपमा को गैरों से तो लड़ना ही है, अपने भी उसके खिलाफ खड़े हो जाएंगे. तोषू और पाखी अनुपमा के खिलाफ होने वाले हैं. शो में एक और बड़ा धमाका होने वाला है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो में अनुपमा की पुरानी दुश्मन की एंट्री होने वाली है. श्रुति जल्द अनुपमा की जिंदगी में तूफान मचाने उतरेगी. श्रुति लंबे वक्त तक अनुज के साथ रही थी. वो अनुज से प्यार करती थी. लेकिन अनुज को तो अनुपमा से प्यार था. तभी से श्रुति अनुपमा की दुश्मन बन पड़ी है. शो में श्रुति का किरदार सुकीर्ति कांडपाल ने प्ले किया है.

Advertisement

शो का नया प्रोमो कहानी में आने वाले बड़े ट्विस्ट की झलक देता है. इसमें दिखाया गया है कैसे अनुपमा अपने बच्चों से मिलने को लेकर एक्साइटेड है. राही और प्रेम भी खुश हैं. लेकिन तभी कहानी में बड़ा कमबैक होगा. जैसे ही उनका आमना-सामने होगा, तभी श्रुति की एंट्री होगी. बिखरे रिश्तों को अनुपमा कैसे जोड़ेगी, शो में आगे चलकर मालूम पड़ेगा. फैंस को उम्मीद है अनुपमा में आने वाले ये ट्विस्ट शो की कहानी को मजबूत करेंगे. वैसे भी शो की परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले गिरी है. फिलहाल तो बार्क रेटिंग में स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टॉप पोजिशन पर पकड़ बनाए हुए है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement