scorecardresearch
 

हिना ने कोमोलिका के हिट डायलॉग पर बनाया वीडियो, फैंस के बीच वायरल

हिना खान वीडियो में कोमोलिका के अपने फेमस डायलॉग को रीक्रिएट कर रही हैं. हिना ने इस वीडियो में फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है. हिना के कोमो स्वैग के एक बार फिर फैंस से दीवाने हो गए हैं. हिना के वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं.

Advertisement
X
हिना खान
हिना खान

पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का रोल प्ले किया था. इस सीरियल में वे पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आई थीं. हालांकि बाद में कसौटी में हिना खान को आमना शरीफ ने रिप्लेस कर लिया था. 

अब हिना खान ने ट्विटर पर अपना नया टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने कोमोलिका के सीन को रीक्रिएट करती नजर आईं. हिना खान वीडियो में कोमोलिका के अपने फेमस डायलॉग को रीक्रिएट कर रही हैं. हिना ने इस वीडियो में फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है. हिना के कोमो स्वैग के एक बार फिर फैंस से दीवाने हो गए हैं. हिना के वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. 

हिना को याद आया कान्स का रेड कारपेट
दूसरी तरफ, हिना ने सोशल मीडिया पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की पुरानी यादों को ताजा किया है. पिछले साल हिना ने पहली बार कान्स के रेड कारपेट पर वॉक किया था. इस बात को अब 1 साल हो चुका है. इसी मौके पर हिना खान ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो के साथ स्पेशल नोट शेयर किया है. वीडियो में हिना ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से लेकर कान्स के रेड कारपेट तक के अपने सफर की झलक‍ियां दिखाई है. 

Advertisement

हिना ने पोस्ट में लिखा- किसी चीज की अगर परख ना हो तो वह कुछ भी नहीं रह जाता है. इसलिए हर चीज की परख के लिए उस चीज की पहचान जरूरी है. मैंने अपने हर रोल में बेस्ट देने की कोश‍िश की. मैंने हर कैरेक्टर को निभाया. रास्ता बनाने के लिए, स्टीरियोटाइप्स तोड़ने के लिए, दक‍ियानुसी नियमों को तोड़ने के लिए और हर मुमकिन चीज के बीच आने वाली रुकावटों को तोड़ने की पूरी कोश‍िश की. जब तक इस धरती पर हूं तब तक ऐसा करती रहूंगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाती अगर आपने मेरे काम को और मेरी कोश‍िशों को पहचाना नहीं होता. आपने इसे मुमकिन बनाया.

आप मेरे साथ हर कदम पर चलते रहे. आपने मेरे बदलावों को खुले दिल से अपनाया. मैंने जिस जोख‍िम को उठाया उसे आपने गले से लगाया और आप ही ने मुझे प्रेरित किया. मैं वादा करती हूं कि ऐसा करती रहूंगी. ठीक वैसे ही जैसे मैंने अपने पहले ऑडिशन के वक्त किया था...ठीक वैसे ही जैसे एक साल पहले मैंने कान्स में किया था. मैं चलती रहूंगी. मैं आगे बढ़ती रहूंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement