मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति लाइफ के सबसे हैप्पी और बेस्ट फेज हैं. 38 की उम्र में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं.
सुरभि प्रेग्नेंसी में सुपर एक्टिव हैं. वो अलग-अलग स्टाइल में मैटरनिटी शूट करा रही हैं और फैंस संग भी तस्वीरें शेयर कर रही हैं.
अब सुरभि ने अपने नए मैटरनिटी शूट की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं. फोटो में सुरभि बेबी के कपड़े अपने बेबी बंप पर रखकर पोज देती दिखीं.
होने वाले बेबी के कपड़ों को अपने बेबी बंप पर रखकर सुरभि ने चहकते हुए कई पोज दिए. वो काफी खुश नजर आईं.
एक तस्वीर में सुरभि बच्चे के कपड़े निहारती दिखाई दीं. इससे साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस बेताबी से अपने नन्हे मेहमान के जन्म का इंतजार कर रही हैं.
येलो मैक्सी ड्रेस में प्रेग्नेंट सुरभि ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में वो काफी स्टनिंग लगीं.
तस्वीरों के साथ सरभि ने कैप्शन में लिखा- खुशियों का आनंद लेते हुए, इस सफर को अपनाते हुए और इन सबके बीच खुद को ग्रेटफुल महसूस कर रही हूं.
सुरभि की तस्वीरों पर कई सेलेब्स और फैंस प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का मानना है कि जैसे-जैसे सुरभि की डिलीवरी डेट सामने आ रही है, वो उतना ज्यादा ही ग्लो कर रही हैं.
सुरभि की बात करें तो उन्होंने 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी रचाई थी. शादी के 2 साल बाद कपल की जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं.