scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

45 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों की धूमधाम से मनाई छठी, खुशी से झूमे दादा-दादी, इमोशनल हुई ननद

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 1/10

एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ सरोगेसी की मदद से हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. संभावना ने शादी के 10 साल बाद एक बेटे और बेटी का वेलकम किया है. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 2/10

संभावना के जुड़वा बच्चों के आने से घर में खुशी का माहौल है. एक्ट्रेस के बच्चों की अब छठी की पूजा हुई. एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बच्चों की छठी पूजा फैंस को भी दिखाई. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 3/10

संभावना की सास और ननद दोनों ने मिलकर बच्चों की छठी की तैयारी की. एक्ट्रेस की ननद ने छठी का खाना तैयार किया. घर को फूलों से सजाया. 

Advertisement
संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 4/10

संभावना के जुड़वा बच्चों की छठी की पूजा में एक्ट्रेस की छोटी ननद भी घर आईं. भतीजा-भतीजी को देखकर एक्ट्रेस की ननद फूट-फूटकर रो पड़ीं. उनकी आंखों में खुशी से आंसू छलक उठे. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 5/10

संभावना और अविनाश अपने जुड़वा बच्चों को छठी की पूजा में लेकर बैठे. एक्ट्रेस की ननद ने छठी की रस्म की.

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 6/10

एक्ट्रेस की ननद ने संभावना-अविनाश और उनके जुड़वा बच्चों की आरती उतारी और उन्हें पूजा का प्रसाद भी खिलाया. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 7/10

संभावना ने ननद के बच्चों को छठी का शगुन भी दिया. पूरे घर में खुशी का माहौल नजर आया. सभी चहकते दिखे. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 8/10

संभावना ने ये भी बताया कि बच्चों के नाम रखने में वो काफी कंफ्यूज हो रही हैं. उन्होंने फैंस से भी सुझाव मांगे हैं. संभावना ने बताया कि राशि के अनुसार उनके बच्चों के नाम 'ध' से रखे जाने हैं. हालांकि, अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं. 

संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 9/10

संभावना ने कहा कि बच्चों के जन्म के तुरंत बाद तो कुछ समझ ही नहीं आता. लेकिन कुछ दिन बाद ऐसा लगता है कि ऊपरवाले ने घर में एंजेल भेजे हैं.

Advertisement
संभावना सेठ के जुड़वा बच्चों की छठी पूजा
  • 10/10

संभावना ने ये भी कहा कि न्यूली मदर्स के लिए ये फेज मुश्किल होता है, लेकिन वो उस पल का इंतजार कर रही हैं, जब उनके बच्चे रिएक्ट करने लगेंगे. बच्चों के आने से एक्ट्रेस के घर में खुशियां ही खुशियां हैं. यही प्रार्थना है कि उनकी खुशियों को किसी की नजर न लगे. 

(All Photos Sambhavna Seth Youtube)

Advertisement
Advertisement