scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

घंटों में हनुमान बनते थे दारा सिंह, जीता फैंस का दिल, 'रामायण' से सनी देओल छोड़ पाएंगे छाप?

Ramayana
  • 1/9

रामायण की अद्भुत गाथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने वाली है. डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर के साथ मिलकर रामायण फिल्म ला रहे हैं, जिसमें भगवान राम की भूमिका में एक्टर नजर आएंगे. 

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 2/9

हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक देखने मिली है, जिसमें हम भगवान राम बने रणबीर को देख सकते हैं. इसके बाद से लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है. 

Photo: Screengrab

Sunny Deol
  • 3/9

रणबीर की रामायण काफी खास है. इसमें इंडियन सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया गया है. फिल्म में हम हनुमान जी के रोल में सनी देओल को देखने वाले हैं. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Advertisement
Sunny Deol
  • 4/9

सनी देओल की पर्सनैलिटी अक्सर फिल्मों में एक ताकतवर और जोशीले शख्स वाली दिखाई जाती है. कई लोगों का मानना है कि हनुमान के किरदार में उनकी कास्टिंग सही है. लेकिन क्या सनी सालों पहले हनुमान बने दारा सिंह के जैसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ पाएंगे?

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Dara singh
  • 5/9

दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बनकर हर किसी का दिल जीता था. इस रोल में ढलने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी. दारा सिंह तब 60-62 साल के थे, मगर तब भी स्क्रीन पर उनकी ताकत नजर आती थी. 

Photo: Social Media

Dara singh
  • 6/9

हनुमान बनने के लिए दारा सिंह को घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना पड़ता था, ताकि वो अपने गेटअप में आ पाएं. हनुमान जी के मेकअप के लिए एक्टर सीता बनीं दीपिका चिखलिया से भी ज्यादा समय लिया करते थे. 

Photo: Social media

Dara singh
  • 7/9

दारा सिंह को पूरी तरह हनुमान बनने में 3-4 घंटे लगते थे. उनके चेहरे पर मोल्ड मास्क लगाया जाता था. उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होती थी. उन्हें अपनी पूंछ की वजह से बैठने में भी तकलीफ होती थी. दारा सिंह अपने मेकअप के चलते घंटों भूखे भी रहे.

Photo: Social Media

Sunny deol
  • 8/9

रामायण सीरियल में जिस तरह दारा सिंह ने अपनी मेहनत और श्रद्धा से हनुमान का रोल निभाया, उससे वो आज भी यादगार बने हुए हैं. अब रामायण फिल्म की झलक सामने आने के बाद, सनी देओल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वो इस किरदार को पर्दे पर वापस सही तरह से जिंदा कर सकें. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Ramayana film
  • 9/9

बात करें फिल्म रामायण की, तो ये इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सनी का रोल काफी छोटा होगा. मगर अगले पार्ट में उनका दम दिखेगा, जो अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. 

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement
Advertisement