आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ब्लॉकबस्टर रही और इसके गानों का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म का 'कारवां' गाना खूब पसंद किया जा रहा ह, जिसे शहजाद अली ने गाया है.
शहजाद अली अब तक कई गाने गा चुके हैं, लेकिन असली पहचान उन्हें 'कारवां' गाने से मिली. शहजाद के फैन्स को सरप्राइज तब मिला, जब वो दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में दिखाई दिए.
शोएब इब्राहिम ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो फैन्स को उनके घर आए सिंगर शहजाद अली से मिलवाते हैं. शहजाद दीपिका-शोएब के घर अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे.
शोएब ने सिंगर से कहा कि 2007 में आपने सारेगामापा लिटिल चैंप्स में हिस्सा लिया था. फिर 2012 में आप मुंबई शिफ्ट हुए है. लंबे समय तक आपने संघर्ष किया, तब जाकर आपको पहचान मिली.
ये जो आपके संघर्ष का दौर था. वो आपने कैसे बिताया. शहजाद कहते हैं मैंने बहुत गाने गाए हैं, लेकिन इतना बड़ा गाना कभी नहीं गाया. मेरी लिए ये बहुत बड़ी बात है.
शहजाद ने कहा कि लेकिन मुझे पता था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मेरे काम का शोर मचेगा. जब धुरंधर 2 का ट्रेलर आया, तो उस वक्त मैं बीकानेर में था. मुझे किसी ने वीडियो भेजा, जब मैंने ट्रेलर में गाना देखा तो वो मेरे लिए बड़ी बात थी.
सिंगर ने कहा कि जब शाश्वत सचदेव सर ने मुझे धुरंधर 2 में गाने के लिए बुलाया, तो मैं गा नहीं पाया, क्योंकि मैं बहुत शो कर रहा था. गाने के लिए दो दिन का आराम जरूरी थी. मुझे खुद के लिए बुरा लगा.
मैं घर आया फिर मैंने उनसे कहा कि मुझे एक दिन का वक्त दो फिर मैं गाऊंगा. मैंने अम्मी से कहा कि मुझे इस बात की टेंशन रहेगी कि मैं गाने में आप सौ प्रतिशत दे पाऊंगा या नहीं.
शहजाद कहते हैं कि शोहरत मिलना ना मिलना ऊपरवाले के हाथ में है. लेकिन मुझे लगता है कि मैं जो काम कर रहा हूं, उसमें अपना सौ प्रतिशत दूं. ताकि बाद में किसी चीज का गम ना रहे.