दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. वो लंबे से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है.
दिव्यांका के अचानक स्क्रीन से गायब होने की बड़ी वजह है. विवेक दहिया से शादी के 10 साल बाद वो मां बनने वाली हैं.
एक्ट्रेस 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और जून में उनकी डिलीवरी होने वाली है. डिलीवरी से पहले दोस्तों और परिवार ने दिव्यांका की गोदभराई की.
दिव्यांका की गोदभराई में टेलीविजन की जानी-मानी हस्तियां शरीक हुईं. ये भी चर्चा है कि दिव्यांका के जुड़वा बच्चे होने वाले हैं.
एक्ट्रेस के दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं दिव्यांका की प्रेग्नेंसी से सरप्राइज था. विवेक ने मुझे इंडिया-पाकिस्तान के मैच वाले दिन ये गुड न्यूज दी थी.
संदीप से पूछा गया कि क्या दिव्यांका को जुड़वा बच्चे होने वाले हैं? वो इस सवाल को टालते हुए कहते हैं कि मुझे जुड़वा बच्चों का नहीं पता.
आगे वो कहते हैं कि लड़का हो या लड़की, जो भी बस बच्चा हेल्दी होना चाहिए. मैं दिव्यांका और विवेक के लिए काफी खुश हूं. संदीप के जवाब से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चे होंगे.
दिव्यांका ने अपने व्लॉग में रिवील किया था कि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है. दिव्यांका हैप्पी फेज में हैं और ये देखकर उनके फैन्स खुश हैं.
All Photos: Instagram @divyankatripathidahiya/