scorecardresearch
 

सुशांत के परिवार का दावा, रिया और मुंबई पुलिस के बीच चल रही मैच-फिक्सिंग

सुशांत के फैमिली काउंसिल ने कहा कि रिया और मुंबई पुलिस के बीच मैच फिक्सिंग चल रही है. इससे पहले रिया ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन अब वो एक याचिका दायर कर चुकी हैं जिसमें कहा गया है कि इस केस की जांच बिहार पुलिस को देने की बजाए मुंबई में ही होनी चाहिए.

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली काउंसिल विकास सिंह ने मुंबई पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है और उनसे कई गंभीर सवालों को लेकर जवाब मांगा है. सुशांत के पिता के के सिंह ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इस एफआईआर में के के सिंह ने आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया और वो उनके पैसे भी हड़पना चाहती थीं. इसके अलावा भी उन्होंने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं और उन्होंने ये एफआईआर भी बिहार में इसलिए दर्ज कराई थी क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं था.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में के के सिंह द्वारा फाइल कराई गई एफआईआर पहली एफआईआर है. इससे पहले 14 जून को ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट रजिस्टर की थी. मुंबई पुलिस इस केस को लगातार सुसाइड का मामला बता रही है वही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस इसे सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर बता रहे हैं. कंगना रनौत ने तो इस मामले में बॉलीवुड के कुछ सितारों को घसीटा है और इसे मूवी माफिया और नेपोटिज्म गैंग द्वारा प्लान्ड मर्डर बताया है.

Advertisement

View this post on Instagram

Perhaps, the difference between what is miserable, and that, which is spectacular, lies in the leap of faith... #selfmusing 💫

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत के फैमिली काउंसिल ने 6 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स इस मामले में उठाए हैं.

1. रिया और मुंबई पुलिस के बीच मैच फिक्सिंग चल रही है. इससे पहले रिया ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन अब वो एक याचिका दायर कर चुकी हैं जिसमें कहा गया है कि इस केस की जांच बिहार पुलिस को देने की बजाए मुंबई में ही होनी चाहिए. आखिर रिया मुंबई पुलिस से ही जांच क्यों कराना चाहती हैं?

2. मुंबई पुलिस इस केस में नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म की जांच कर रही है और ये सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट को खंगाल रही हैं. इन सब बातों का इस केस में कोई काम ही नहीं है.

3. सुशांत के परिवार वालों ने बांद्रा के डीसीपी को मैसेज भेजा था कि रिया के चलते सुशांत की लाइफ खतरे में है. इस बात की जांच की जानी चाहिए कि आखिर मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया था.

4. महाराष्ट्र सरकार के पास कोई पावर नहीं है कि वे सीबीआई को केस ट्रांसफर करें. उनके पास एफआईआर तक नहीं है. सिर्फ बिहार सरकार ही इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे सकती है.

Advertisement

5. हम नहीं चाहते हैं कि केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए. हमें लगता है कि बिहार पुलिस इस केस को इंवेस्टिगेट करने के काबिल है.

6. बिहार पुलिस को अब रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट कर लेना चाहिए.

Advertisement
Advertisement