scorecardresearch
 

न्यूयॉर्क में नहीं सारा को मां का डर, डार्क ब्लू लिपस्टिक में आईं नजर

मेट्रो ट्रेन में दोस्तों संग ट्रेवल करने से लेकर अलग तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए सारा अली खान अपने वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के साथ फोटोज पोस्ट की हैं. इन फोटोज में एक फोटो है, जिसमें वे ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाकर खड़ी हैं.

Advertisement
X
दोस्त के साथ सारा अली खान
दोस्त के साथ सारा अली खान

वरुण धवन के साथ फिल्म कुली न. 1 की शूटिंग खत्म करने के बाद न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों संग छुट्टियां मना रही हैं. सारा, विदेश में दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही हैं और अलग-अलग जगह घूमकर खाने का मजा ले रही हैं. लेकिन लगता है इन सभी चीजों के साथ वो अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं.

मेट्रो ट्रेन में दोस्तों संग ट्रेवल करने से लेकर अलग तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए सारा अली खान अपने वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के साथ फोटोज पोस्ट की हैं. इन फोटोज में एक फोटो है, जिसमें वे ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाकर खड़ी हैं. उनके फैंस को सारा का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और वे सारा की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सारा अली खान ने लिखा, 'पिंक जैकेट, चीता इयरपफ्स, ब्लू लिपस्टिक, ये न्यूयॉर्क में नॉर्मल है.'

View this post on Instagram

Pink jackets 🧥💞 Cheetah earmuffs 🤷‍♀️🐆 Blue lipstick 💄🦋 It’s all normal in New York City 🌃 🗽 #concretejungle #basic #beyourself

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

बता दें कि सारा ने अक्टूबर के महीने में वॉग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने फेवरेट स्किनकेयर प्रोडक्ट और अपनी मां से ब्यूटी टिप्स के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें बोल्ड मेकअप करना पसंद है और वे घर पर ब्लू लिप्टिक लगाती हैं, जिसकी इजाजत उनकी मां उन्हें नहीं देती. सारा ने कहा था, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले इतना मेकअप नहीं करती थी, जितना मैं अब करती हूं. तो वो जितना बोल्ड और ब्राइट होता था मुझे उतना उत्साह महसूस होता था. मुझे बोल्ड, ब्राइट और अलग लुक्स पसंद हैं, लेकिन अब मैंने सीखा है कि मेकअप आपके पर्सोना और नेचुरल स्किन के हिसाब से होना चाहिए.'

सारा ने आगे बताया, 'मैंने अपने एक शूट के लिए येलो ऑय मेकअप किया था. मैंने फिल्म सिम्बा के प्रमोशन्स के लिए एक बार पिंक मस्कारा लगाया था. मैं ब्लू लिपस्टिक का इस्तेमाल भी करती हूं, लेकिन सिर्फ अपने कमरे में क्योंकि मेरी मां मुझे घर से बाहर उसका इस्तेमाल नहीं करने देती. लेकिन मैं जल्द ही बाहर भी ब्लू लिपस्टिक लगाकर घूमूंगी.'

Advertisement

बता दें कि सारा अली खान, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे कार्तिक आर्यन संग फिल्म आजकल में काम कर रही हैं. इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म कुली न. 1 में भी होंगी.

Advertisement
Advertisement