फिल्म ‘खामोशियां- साइलेंस हैव सीक्रेट्स’ का नया गाना ‘बातें ये कभी न’ रिलीज हो गया है.
इसमें फिल्म के तीनों लीड स्टार अली जफर, गुरमीत चौधरी और सपना पब्बी नजर आ रहे हैं. गीत में आवाज है अरिजित सिंह की. इसे लिखा है सईद कुदारी ने. संगीत है जीत गांगुली का.
फिल्म 'खामोशियां' एक लव ट्राएंगल है, जिसमें मिस्ट्री का ट्विस्ट है. इसे डायरेक्ट किया है करण दारा ने. फिल्म 30 जनवरी 2015 को रिलीज होगी.
देखें गाना, बातें ये कभी न