लॉकडाउन के कारण जरूरत की चीजों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सबकुछ बंद है. इसी के चलते हर कोई दिक्कतों का सामना कर रहा है. स्टार्स घर में रहकर खुद को फिट रखने में लगे हैं. सभी स्टार्स घर पर वर्कआउट कर रहे हैं. कई स्टार्स ने तो अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर भी किए थे. लेकिन नागिन 4 फेम एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को घर पर वर्कआउट करना पसंद नहीं है. तो वो कैसे खुद को फिट रख रही हैं?
जैस्मिन को पसंद नहीं घर पर वर्कआउट करना
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जैस्मिन ने कहा- मैं उनमें से नहीं हूं जो घर पर वर्कआउट कर सके, क्योंकि मैं इसे एन्जॉय नहीं करती. उन लोगों को हैट्स ऑफ है जो घर में रहकर एक्सरसाइज कर रहे हैं. जिम फिलहाल बंद हैं और मैं घर में वर्कआउट नहीं कर सकती. इसलिए मैं मेरी बिल्डिंग के चारों ओर वॉक करती हूं. और फिट रहने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रही. मैं इसे आसानी से कर रही हूं. ये अच्छा है कि आप जिस तरह से चाहे वैसे हेल्दी रहें.
View this post on Instagram
रमजान के महीने में क्या है हिना खान का डेली रूटीन? एक्ट्रेस ने किया शेयर
अस्पताल में भर्ती शहनाज गिल की दादी, पिता ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
बता दें कि पिछली बार जैस्मिन एकता कपूर के शो नागिन 4 में दिखी थीं. लेकिन फिर वो शो से बाहर हो गईं. उनकी जगह रश्मि देसाई ने ली. जैस्मिन के यूं अचानक शो से बाहर होने से उनके फैंस निराश हुए. इस पर जैस्मिन भसीन ने कहा था- मुझे माफ कीजिए अगर दर्शकों को इससे दुख पहुंचा है. लेकिन नागिन ऐसा शो से जिसमें कई तरह के ट्विस्ट्स एंड टर्न्स हैं. मेरा शो से बाहर जाना भी उसी में से एक था. जब शो शुरू हुआ था पहला ट्विस्ट ये था कि नयनतारा नागिन है. लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि नयनतारा नहीं बल्कि बृंदा नागिन है.