बॉलीवुड में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स होली त्योहार को खूब एन्जॉय करते हैं. एक तरफ जहां सेलेब और प्रोडक्शन हाउस, फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जो अपने घर पार्टियां कर रहे हैं. इस बीच होली के मौके पर रेखा और जया बच्चन का एक वीडियो याद आ गया है. इसमें रेखा और जया एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं.
असल में ये वीडियो यश चोपड़ा की बनाई फिल्म सिलसिला का है. इसे यश राज फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लोगों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी गई थी. वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा गया- Holi = Happiness. ☺️ #HappyHoli2019 #Silsila
जया ने लगाया रेखा को रंग
फिल्म सिलसिला के इस वीडियो में जया बच्चन, रेखा को पहली होली की मुबारकबाद दे रही हैं. दोनों एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं. इस दौरान जया और रेखा दोनों ही काफी खुश हैं. जया, रेखा से कहती हैं कि उनपर होली का रंग बहुत खूबसूरत लग रहा है.
Holi = Happiness. ☺️ #HappyHoli2019 #Silsila pic.twitter.com/7BrAeXrN6v
— Yash Raj Films (@yrf) March 20, 2019
फिल्म में जया बच्चन और रेखा के अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारों ने अहम रोल निभाए थे. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था.
किम कर्दाशियां के बाद सुपरमॉडल बेला हडीड की बढ़ीं मुश्किलें, फोटोग्राफर के किया केस
बता दें कि उस समय इस फिल्म की काफी चर्चा हुई थी. फिल्म सिलसिला की कहानी एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित थी. फिल्म में अमिताभ-रेखा और जया के रिश्ते में उलझन को बखूबी दिखाया गया था. 1981 में आई फिल्म का गाना रंग बरसे भी होली के सबसे मशहूर गानों में से एक है. इस गाने को अमिताभ बच्चन ने गाया था. ये फिल्म अमिताभ-रेखा-जया की साथ में आखिरी फिल्म थी.
Video: पर्दे के पीछे कपिल शर्मा शो की कहानी, ऐसे होती है पूरी तैयारी
कहा यह भी जाता है कि जिस वक्त सिलसिला का निर्माण हो रहा था, रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन, जया और रेखा के आपसी रिश्तों में कश्मकश थी. इसे यश चोपड़ा की यादगार फिल्मों में शुमार किया जाता है. इसके गाने आज भी बड़ी शिद्दत से सुने जाते हैं.