आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ खास. आज तक Film Wrap में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें. छोटे पर्दे के चर्चित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 के अपडेट्स से लेकर मी टू पर चल रहे विवादों तक दिन भर की बाकी बड़ी खबरें.
प्रीति-नेस वाडिया विवाद: कोर्ट ने खारिज किया छेड़छाड़ का मामला
चार साल पहले प्रीति जी. जिंटा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. इसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. बताया गया है कि कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को मीडिया से बातचीत न करने को कहा है. बता दें कि नेस वाडिया के साथ हुए विवाद पर प्रीति जिंटा ने हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा था-"मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि ये सब बहुत लोगों के सामने हुआ था. जिंदगी में हर किसी के लिए एक सीमा रेखा होना चाहिए. जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. लेकिन फिलहाल ये मामला कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोल सकती." फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने वाडिया के खिलाफ 2014 में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था.
#MeToo: नाना को सिंटा, आलोक नाथ को FWICE ने दिया नोटिस, देना होगा जवाब
पिछले दिनों तनुश्री दत्ता ने "हॉर्न ओके प्लीज" की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर 10 साल बाद नाना पाटेकर पर आरोप लगाए. तनुश्री के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ने लगा. अब तक कई एक महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं. नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, आलोक नाथ और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं. नाना पाटेकर और आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. आलोक नाथ से 10 दिन में जवाब मांगा गया है. जहां नाना को सिंटा ने, वहीं आलोक नाथ को FWICE ने नोटिस भेजा है.
बॉडीकॉन गाउन में मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस फोटोशूट, Viral
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है. सभी तस्वीरों में वे स्टनिंग लग रही हैं. हाई नेक बॉडी फिटेड थाई स्लिट गाउन में उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं. metallic कलर के शिमरी गाउन में कम मेकअप में भी वे ग्लैमरस लग रही हैं. तस्वीरों में उनकी ड्रेस ही सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रही है. 44 साल की उम्र में भी मलाइका खुद को फिट रखे हुए हैं. उनके जवां लुक्स को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. उनके फोटोशूट की हर तस्वीर फैंस के बीच वायरल होती है.
अंधेरे में एक्टर ने जबरन 8 बार Kiss करना चाहा, डर गई थी महिला
एक्टर, डायरेक्टर रजत कपूर पर बीते दिनों एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. आरोपों के बाद एक्टर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी. लेकिन अब रजत कपूर पर उनके साथ काम कर चुकी एक दूसरी महिला ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. जर्नलिस्ट संध्या मेनन ने सोशल मीडिया पर महिला के हवाले से पूरी आपबीती सुनाई है. उन्होंने इस दर्दनाक हादसे के कई प्रूव भी दिए गए हैं.
किम करदाशियां संग इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें बोल्ड लुक
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. हाल ही में प्रियंका अपने ग्लैमरस लुक में एक इवेंट पर पहुंचीं. इस समारोह में उनके साथ रियलिटी टीवी स्टार और सोशलिस्ट किम करदाशियां नजर आईं. प्रियंका ने इवेंट में मैटलिक कलर की बेकलेस सिक्वेंस ड्रेस पहनी थी. ड्रेस के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस को टीम अप किया था. किम करदाशियां ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी को टीमअप किया था.
#MeToo के कटघरे में ये 12 मशहूर चेहरे, लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
#MeToo कैम्पेन इन दिनों देश में जबरदस्त दस्तक दे चुका है. हॉलीवुड के बाद हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में #MeToo कैंपेन के तहत कई लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है. नाना पाटेकर, आलोक नाथ, विकास बहल समेत अब तक तकरीबन एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं.