बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कंटेस्टेंट्स के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने कंटेस्टेंट्स से टेढ़े सवाल पूछे और घरवालों ने भी सभी टेढ़े सवालों के बखूबी से सीधे जवाब दिए.
पारस को शो में किस बात का है अफसोस?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस छाबड़ा से पूछा गया कि उन्हें शो में किसी बात का सबसे ज्यादा अफसोस है? इस सवाल पर पारस ने कहा कि शुरुआत में शहनाज गिल पर भरोसा करने का उन्हें अफसोस रहेगा.
एक दूसरे रिपोर्टर ने माहिरा से कहा कि उनकी मां जब घर में आई थीं तो उन्होंने माहिरा को पारस से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन फिर से वहीं चीजें नजर आ रही हैं. क्या पारस की दोस्ती मां की सलाह से बढ़कर हो गईं?
View this post on Instagram
इसपर पारस ने माहिरा की जगह जवाब देते हुए कहा- जब आप गलत होते हो तो सलाह मानते हो, लेकिन जब गलत ही नहीं हो तो घर जाकर समझा दोगे.
पारस की इस बात पर रिपोर्टर ने कहा कि माहिरा की मम्मी के बारे में तो आप कह रहे हैं, लेकिन जब शहनाज के पापा ने कुछ बातें कहीं तो आपको अच्छी नहीं लगीं? इसपर पारस ने जवाब दिया- मुझे इस बात का बुरा लगा था कि शहनाज के पापा ने माहिरा को कहा कि पारस की वजह से तुम दोनों झगड़ते हो. वो आग लगाकर उल्टा निकल गए और साथ ही मुझे डीमोटिवेट भी करके गए.