scorecardresearch
 

Bhojpuri Song: गुड्डू रंगीला के होली सॉन्ग का कोरोना कनेक्शन, वीडियो में थिरकेंगी मोनालिसा

Bhojpuri Song इस वायरल सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा थिरकती नजर आएंगी. होली के इस पार्टी सॉन्ग को गुड्डू रंगीला ने कोरोना वायरस से जोड़ा है.

Advertisement
X
Bhojpuri Song मोनालिसा
Bhojpuri Song मोनालिसा

Bhojpuri Song देशभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ ने सभी को अलर्ट कर दिया है. हर कोई इस खतरनाक वायरस से बचने की कोशिश में लगा है. देश में अबतक कोरोना वायरस के 28 केस पाए गए हैं. कोरोना के खौफ ने होली की एक्साइटमेंट को भी फीका कर दिया है. इस बीच भोजपुरी सिंगर गुड्डू रंगीला का होली सॉन्ग वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने कोरोना से जोड़ा है.

गुड्डू रंगीला का गाना हुआ हिट

इस गाने का वीडियो अभी सामने नहीं आया है. इस वायरल सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा थिरकती नजर आएंगी. होली के इस पार्टी सॉन्ग को गुड्डू रंगीला ने कोरोना वायरस से जोड़ा है. गाने के बोल हैं- हमरा लहंगा में कोरोना वायरस घुसल बा... ये गाना अपने लिरिक्स की वजह चर्चा में छाया हुआ है. लोगों को गुड्डू रंगीला का ये गाना काफी पसंद आ रहा है. यहां सुनें गाना...

Advertisement

बात करें, कोरोना वायरस की तो इसकी वजह से सेलेब्स के काम और शूटिंग पर भी असर पड़ रहा है. कोरोना वायरस की वजह से दीपिका पादुकोण को पेरिस दौरा रद्द करना पड़ा. कई फिल्मी सितारे एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए मास्क पहने नजर आए. हाल ही में ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर गलब्स पहने दिखे.

मालूम हो, डॉक्टर्स की सलाह है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए किसी से हाथ नहीं मिलाए. ये संक्रमित वायरस है, जिसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार और केंद्र ने कमर कस ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
Advertisement