scorecardresearch
 

बेटे आरव को अक्षय कुमार ने किया बर्थडे विश, कहा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के बर्थडे के मौके पर उनके साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
X
पिता अक्षय कुमार संग आरव
पिता अक्षय कुमार संग आरव

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं. हर साल उनकी कई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं और तगड़ा बिजनेस करती हैं. मगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना बिजी रहने के बावजूद भी अक्षय अपनी फैमिली को सबसे पहले तवज्जो देते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना जरूरी समझते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे आरव के बर्थडे के मौके पर उनके साथ की तस्वीर शेयर को शेयर कर उन्हें विश किया.

अक्षय कुमार फिलहाल इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. बेटे संग तस्वीर साझा कर एक्टर ने लिखा- मैंने अपने पिता से एक ये चीज सीखी थी कि अगर मैं किसी भी जगह पर फंस जाऊंगा तो मैं सिर्फ और सिर्फ अपने पिता के पास जाऊंगा. अगर मेरी गलती भी होगी तो मैं ये नहीं सोचूंगा कि पापा मुझे मारेंगे. जब मैं तुम्हें भी ठीक ऐसा ही करते देखता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है. मैं तुम्हें गाइड करने के लिए हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. हैपी बर्थडे आरव.

Advertisement

View this post on Instagram

One thing which I learnt from my father was if I ever mess up,he’d be my go-to person instead of ‘Oh no!Dad’s going to kill me.’ Today, being on your speed dial makes me feel I’m doing it right :) I’ll always be beside you to guide you. Happy birthday Aarav 😘😘🤗

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

बता दें कि कुछ समय पहले ही खुद अक्षय कुमार ने भी अपना बर्थडे मनाया है. 9 सितंबर, 2019 को अक्षय 52 साल के हो गए. इससे पहले ही वे फैमिली संग लंदन गए थे. अक्षय की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और आरव को विश किया है. इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी घोषणा की है कि वे जल्द ही ट्वीक इंडिया लॉन्च करेंगी, जिसकी मदद से भारतीय महिलाओं को पुराने आइडियाज छोड़ कर नए आइडियाज पर विचार करने का प्लेटफॉर्म मिलेगा. अक्षय ने भी इस खास मौके पर ट्वीट के जरिए ट्विंकल को बधाइयां दीं.

View this post on Instagram

‪It’s my son’s birthday today but I also have another baby due this month, Tweak India. While we are still counting all the fingers and toes, here is a sneak peek just for you-Link in bio and Follow us @tweakindia across Facebook, Instagram and Twitter to know more :) #TweakIt ‬

Advertisement

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी. साल 2002 में आरव का जन्म हुआ. कपल की एक 6 साल की बेटी भी हैं जिनका नाम नितारा है. बता दें कि आम तौर पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते मगर दोनों सोशल मीडिया के जरिए फैमिली फोटोज शेयर करते रहते हैं. इससे पहले आरव ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे खाना पकाते नजर आए थे.

Advertisement
Advertisement