बिग बॉस 12 के घर में भाई-बहन की जोड़ी के नाम से मशहूर हुए श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के रिश्ते में इन दिनों दरार आ गई है. दोनों के बीच बात इस हद तक बिगड़ गई है कि श्रीसंत ने दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
श्रीसंत के दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बारे में वजह पूछी गई तो जवाब में बिग बॉस कंटेस्टेंट ने कहा, हां मैंने दीपिका को अनफॉलो किया है क्योंकि उन्होंने मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है. मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है. वो मेरी पत्नी हैं, मेरी शक्ति है, मेरा सपोर्ट है.
श्रीसंत ने कहा, दीपिका के फैंस मेरी पत्नी और बच्चों को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहते हैं. दीपिका को अपने फैंस से कहना चाहिए कि वो ऐसा नहीं करें, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया.
श्रीसंत ने कहा, वहीं मेरे श्रीफेम से मैंने दीपिका को गलत कहने के लिए कई
बार रोका है. दीपिका मेरी बहन हमेशा रहेंगी, मैं रिश्तों की कद्र करता
हूं. मैं दीपिका से भी इस बात को डिस्कस नहीं करना चाहता हूं. मैं आप सभी
को उन्हें अनफॉलो करने की वजह बता रहा हूं, जिससे की आप सभी असल वजह को
जानें.
बता दें बिग बॉस 12 के घर में दीपिका-श्रीसंत के बीच नोक-झोंक देखी गई थी. लेकिन दोनों के बीच रूठने-मनाने का किस्सा भी चलता रहा.
अब देखना ये होगा कि दोनों के बीच रिश्ता क्या मोड़ लेता है, क्योंकि
दीपिका पर यह इल्जाम पहले ही लग चुका है कि वो कैमरा देखकर श्रीसंत के साथ
भाई-बहन कार्ड खेलती हैं.
PHOTOS: इंस्टाग्राम