रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी का इंतजार लंबे वक्त से फैंस कर रहे थे. आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है. दोनों स्टार्स 14 नवंबर और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. इस बारे में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशलमीडिया पर जानकारी दी है. दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल कार्ड शेयर किया है.
इस खास कार्ड के वायरल होने की वजह यह है कि इसे हिंदी भाषा में जारी किया गया है. इसमें लिखा है, हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है. बहुत सारा प्यार, दीपका औ रणवीर.
दीपिका और रणवीर के ऑफिशियल अकाउंट से जारी शादी का स्पेशल कार्ड सामने आते ही वायरल हो गया है. इस कार्ड एक घंटे में तकरीबन 9 लाख लोगों ने लाइक किया है.
बता दें इससे पहले अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी. लेकिन इन दोनों की शादी के कार्ड अंग्रेजी भाषा में छपे थे. हालांकि दीपिका के अकाउंट से शेयर किए गए स्पेशल कार्ड में हिंदी भाषा को खास तवज्जो दी गई है. इस बात ने फैंस के दिल को छू लिया है.
शादी के कार्ड में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि दीपिका और रणवीर की शादी कहां पर होगी. हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि दोनों स्टार्स विदेश में देसी अंदाज में शादी करेंगे.