scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड

दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 1/7
रणवीर सिंह-दीप‍िका पादुकोण की शादी का इंतजार लंबे वक्त से फैंस कर रहे थे. आख‍िरकार ये इंतजार खत्म हो गया है. दोनों स्टार्स की शादी के कार्ड छप गए हैं. दीप‍िका पादुकोण ने शादी के कार्ड को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह बताया कि रणवीर संग वो 14 नंवबर को 7 फेरे लेने जा रही हैं.

दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 2/7
सफेद और गोल्डन शादी के कार्ड को शेयर करते हुए दीप‍िका ने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज द‍िया है.
दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 3/7
शादी के कार्ड में ल‍िखा, हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे पर‍िवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है. बहुत सारा प्यार, दीपका और रणवीर.
Advertisement
दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 4/7
शादी के कार्ड में इस बात का ज‍िक्र नहीं किया गया है कि दीप‍िका और रणवीर की शादी कहां पर होगी. हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि दोनों स्टार्स विदेश में देसी अंदाज में शादी करेंगे.
दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 5/7
दीपिका और रणवीर की ट्यूनिंग हमेशा स्पेशल रिलेशनशिप की गवाह रही है. खबरों की मानें तो ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है. "दीपवीर" के नाम से फैंस के बीच मशहूर कपल ने साथ में कई फिल्में की हैं. जिनमें गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं.
दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 6/7
दीपि‍का की शादी के ल‍िए खास इंतजाम किए गए हैं. लंबे वक्त से दीप‍िका किसी फिल्म प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं.
दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बजेगा बैंड
  • 7/7
दीप‍िका प‍िछले द‍िनों अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉप‍िंग करते हुए स्पॉट हुई थीं.
Advertisement
Advertisement