बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है. दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर हिंदी में स्पेशल कार्ड शेयर किया और ये खुशखबरी साझा की. पिछले दिनों आई फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी हिंदू रिति-रिवाजों से होगी.
दीपिका और रणवीर की शादी का समारोह 14 नवंबर और 15 नवंबर रखा गया है. इसके पहले करीबी सूत्रों के हवाले से फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि शादी का समारोह 4 दिनों तक चलेगा. परिवार और खास रिलेटिव के बीच शादी इटली के लेक कोमो में होगी.
एक सोर्स ने फिल्मफेयर से शादी के बारे में बताया था कि- ''शादी में चार बड़े फंक्शन होंगे. रणवीर और दीपिका काफी प्राइवेट हैं. दोनों इस शादी को भव्य रखना चाहते हैं. शादी हिंदू परंपराओं के तहत होगी. शादी को मीडिया से दूर रखा जाएगा.''
''शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. साथ ही कपल ने मेहमानों से निवेदन किया है कि शादी के समारोह के दौरान वे फोन का इस्तेमाल ना करें.''
बता दें उम्मीद की जा रही थी कि दोनों स्टार्स एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में सात फेरे ले सकते हैं. इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में मेहमानों को फोन ले जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. इसकी वजह है कि ये शादी से जुड़ी सभी रस्मों को पर्सनल रखना.
वैसे दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस से किया वादा निभाया है. उन्होंने पिछले कई इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बारे में जैसे ही सबकुछ तय होगा मीडिया और फैंस को सूचना हम खुद देंगे.
दीपिका और रणवीर ने एक स्पेशल कार्ड शेयर करते हुए लिखा है कि हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है. बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर.