scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' का डर या तगड़ी कमाई के लिए स्मार्ट फैसला! 'टॉक्सिक' क्लैश से क्यों बचकर भागे यश?

ईद पर होने वाला बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश कैन्सल हो गया है. यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अब 19 मार्च की जगह 4 जून को रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर की लॉग इसे 'धुरंधर 2' का डर बता रहे हैं. लेकिन क्या सच में यश डर गए या फिर उन्होंने फिल्म के फ्यूचर के लिए स्मार्ट फैसला लिया है?

Advertisement
X
'धुरंधर 2' का खौफ या यश की स्मार्ट चॉइस! क्यों टली 'टॉक्सिक'? (Photo: ITGD)
'धुरंधर 2' का खौफ या यश की स्मार्ट चॉइस! क्यों टली 'टॉक्सिक'? (Photo: ITGD)

एक तरफ लोग रंगों में सराबोर हो रहे थे, दूसरी तरफ खबर आई कि मार्च के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट का रंग थोड़ा फीका हो गया है! 19 मार्च को ईद पर 'धुरंधर 2' वर्सेज 'टॉक्सिक' क्लैश के लिए माहौल पूरी तरह सेट था. लेकिन बुधवार को, होली वाले दिन यश ने वही अनाउंसमेंट कर दी जिसकी आशंका पहले से थी— 'टॉक्सिक' टल गई है और अब 4 जून को रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर जनता पहले क्लैश को लेकर भिड़ी पड़ी थी. अब क्लैश कैंसिल होने पर भिड़ी हुई है, ये कहते हुए कि 'यश ने घबरा कर फिल्म टाल दी.' लेकिन असल में 'टॉक्सिक' का टलना एक बहुत स्मार्ट फैसला है.

'टॉक्सिक' के टलने की ऑफिशियल वजह
यश ने सोशल मीडिया पर शेयर किए स्टेटमेंट में कहा कि मिडल ईस्ट में (ईरान पर छिड़े युद्ध की वजह से) जो माहौल है, उसके चलते 'टॉक्सिक' टाली जा रही है. मेकर्स की तरफ से कहा गया कि इस सिचुएशन की वजह से मेकर्स का 'बड़ी से बड़ी जनता तक पहुंचने' का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा. इसलिए ऑडियंस और दर्शकों का हित देखते हुए ये तय किया गया कि फिल्म आगे के लिए टाल दी जाए.

दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' के साथ इसके मेकर्स ने सीक्वल के लिए ईद की रिलीज डेट अनाउंस की थी, तभी से जनता इस क्लैश के लिए माहौल बनाने में लगी थी. 'धुरंधर 2' से करीब एक साल पहले 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 19 मार्च तय कर दी गई थी. मगर एकदम लास्ट मोमेंट पर 'धुरंधर 2' मेकर्स की एंट्री ने खेल बिगाड़ दिया. अब दोनों फिल्मों में से कोई भी अपनी रिलीज डेट चेंज करने के लिए राजी नहीं था.

Advertisement

'टॉक्सिक' के टीजर का तेवर ऐसा था जैसे यश 'धुरंधर 2' को कड़ा मैसेज दे रहे हैं और क्लैश के लिए ताल ठोंक रहे हैं. इसलिए उनके पीछे हटने को लोग 'धुरंधर 2' का डर भी बोल रहे हैं. कुछ लोग ये नहीं समझ पा रहे कि मिडल ईस्ट की जंग, इंडियन फिल्म के टलने की वजह कैसे हो सकती है. लेकिन असल में यश और 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने बहुत अच्छा फैसला लिया है.

'टॉक्सिक' को फायदा पहुंचाएगा रिलीज टालना
यश के धमाकेदार स्टारडम का अभी तक सिर्फ एक ही सबूत है— KGF 2. लेकिन एक बात क्लियर है कि 'टॉक्सिक' कितनी भी बड़ी फिल्म हो, लेकिन KGF 2 नहीं है. KGF 2 सीक्वल थी और उसका इंतजार जनता 4 सालों से कर रही थी. लोग यश को नहीं जानते थे लेकिन KGF के रॉकी भाई को पहचानने लगे थे और इस अद्भुत किरदार की कहानी आगे देखने के लिए भूखे बैठे थे. लंबे बालों और दाढ़ी वाले यश का वो स्वैग जनता ने बड़े पर्दे पर पहली बार देखा था.

दूसरी तरफ, जनता का अभी ये देखना बाकी है कि 'टॉक्सिक' की कहानी का क्या संसार है. यश के किरदार को फर्स्ट लुक और टीजर में देखकर जनता को फिर से उनसे वही KGF वाइब्स आ रही हैं. इसलिए कहानी ही है, जो पूरे प्रोजेक्ट में जनता का इंटेरेस्ट तय करेगी. टीजर और फर्स्ट लुक को पॉजिटिव रिएक्शन तो मिला है, मगर यश के इस नए संसार के लिए दर्शक उस तरह श्योर नहीं नजर आ रहे हैं, जैसे KGF के लिए थे. इसलिए 'टॉक्सिक' के लिए 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म के सामने आना बहुत घातक हो सकता था. क्योंकि रणवीर की फिल्म के लिए जनता 150% पॉजिटिव है.

Advertisement

क्लैश से बचकर ही 'छावा' बनी थी ब्लॉकबस्टर
विक्की कौशल की 'छावा' 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी. लेकिन अल्लू अर्जुन की ग्रैंड रिलीज 'पुष्पा 2' के लिए मेकर्स ने इससे एक दिन पहले 5 दिसंबर की डेट अनाउंस कर दी. अल्लू अर्जुन ने खुद 'छावा' की टीम से इस बारे में कॉल करके बात की थी. 'छावा' के मेकर्स ने इस क्लैश में जबरदस्ती घुसने की बजाय दो महीने बाद की रिलीज डेट अनाउंस की.

फाइनली जब फरवरी 2025 में 'छावा' रिलीज हुई, तो साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई. 'धुरंधर' के आने तक विक्की कौशल की 'छावा' ही 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म थी. ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल नहीं है कि अगर 'छावा' के मेकर्स जिद पर अड़े रहते और 'पुष्पा 2' के एक दिन बाद ही फिल्म लेकर आते, तो विक्की की फिल्म का क्या हश्र होता. इसलिए नहीं कि उनकी फिल्म कमजोर थी, बल्कि इसलिए कि दूसरी फिल्म यानी 'पुष्पा 2' के लिए जनता ज्यादा तैयार थी.

इसलिए 'टॉक्सिक' को जून के लिए टालना असल में एक स्मार्ट फैसला है. बजाय इसके कि मेकर्स और यश ईगो की लड़ाई में जबरदस्ती 'धुरंधर 2' से भिड़ने पर अड़े रहते. अब देखते हैं कि 'टॉक्सिक' 4 जून को क्या धमाका करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement