फेमस कॉमेडियन तन्मय भट्ट लंबे समय तक बढ़े वजन के इशूज से जूझते रहे हैं. उन्होंने हाल ही में शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन लिया और सभी को चौंका दिया. तन्मय ने 110 किलो वजन घटाया था. ये देखते हुए उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया है. तन्मय ने सीधे तौर पर GLP-1 ड्रग्स को लेने की बात को कुबूल किया और खुलकर अपना एक्सपीरियंस बताया.
वेट लॉस ड्रग्स लेते हैं तन्मय
GLP-1 वही दवा है जिन्हें भूख कम करने और वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तनमय पहले भी अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं. कॉमेडियन ने बताया कि वो वेट लॉस ड्रग्स ले चुके हैं और इसे ट्राय कर रहे हैं. वो जानना चाहते हैं कि उनकी बॉडी को क्या पसंद आता है क्या नहीं.
उन्होंने X पर लिखा कि GLP-1 दवाएं लेने के बाद भी उन्हें 'जरा भी भूख कम होने जैसा महसूस नहीं हुआ.' Ozempic और Mounjaro जैसी दवाएं भी इसी कैटेगरी में आती हैं. तन्मय ने बताया कि जब उन्हें भूख में कोई फर्क महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने और जांच करवाई. उनकी जीन रिपोर्ट में पता चला कि उनके अंदर, 'BDNF जीन का ऐसा वेरिएंट है जो पेट भरने के सिग्नल को कमजोर कर सकता है.'
तन्मय के पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें सुझाव दिए और कहा कि उन्हें बिना दवाओं के ही वजन कम करना चाहिए. जैसा कि वो पहले भी कर चुके हैं.
एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तन्मय
इस पर तन्मय ने जवाब दिया कि वो पहले बिना किसी दवा के 75 किलो से ज्यादा वजन घटा चुके हैं, लेकिन अब वो नई हेल्थ टेक्नोलॉजी को ट्राय करके देखना चाहते हैं कि उन्हें कैसा लगता है.
उन्होंने लिखा- अरे रिलैक्स यार, मैं बिना एक भी GLP-1 इंजेक्शन लगाए 75 किलो से ज्यादा वजन कम कर चुका हूं. लेकिन मुझे नई हेल्थ टेक पसंद है और मैं GLP-1 ट्राय कर रहा हूं ये देखने के लिए कि मुझे कैसा लगता है. मैं वर्कआउट करता हूं, अच्छा खाना खाता हूं, पिछले 5 साल से रेगुलर ब्लड टेस्ट करवा रहा हूं. मेरे पास सही गाइडेंस है, मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं. प्लीज मुझे नैतिक भाषण मत दो.
एक और यूजर ने उन्हें याद दिलाया कि वो काफी इंस्पिरेशनल थे, तो फिर अब ये दवाएं क्यों ले रहे हैं? इस पर तनमय ने लिखा- इससे क्या कम हो जाएगा? मैं बस नई चीजें ट्राय कर रहा हूं ये देखने के लिए कि मुझे क्या पसंद है और क्या नहीं. मुझे नई टेक्नोलॉजी पसंद है.
तन्मय ने इसी थ्रेड में बताया कि वो 105 किलो के हैं, उनके शरीर में 20 किलो ज्यादा फैट है. बावजूद इसके वो ठीक हैं.