साउथ इंडस्ट्री के हैंडसम हंक महेश बाबू के एक बयान पर खूब हंगामा बरपा है. हिंदी फिल्मों में डेब्यू को लेकर महेश बाबू ने जो बयान दिया उस पर अब साउथ रीजनल एक्सपर्ट रमेश बाला का रिएक्शन आया है. उन्होंने महेश बाबू का सपोर्ट किया है. रमेश बाला के मुताबिक, महेश बाबू ने बॉलीवुड को छोटा नहीं बताया और ना ही कम आंका.
रमेश बाला ने समझाया, क्या था महेश बाबू के बयान का मतलब
इंडिया टुडे डॉट इन से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने महेश बाबू के कमेंट पर रिएक्ट किया. वे कहते हैं- एक्टर ने अपनी सफाई दे दी है. उनका यही मतलब था कि लोग उनकी हिंदी में डब फिल्में देख सकते हैं. सच कहूं तो साउथ स्टार्स अपनी टैरिटरी में काम करने कंफर्टेबल हैं. जहां उनका तगड़ा फैंडम है. वे चाहते हैं तो अपनी फिल्म प्रमोट करते हैं और कभी कभी कोई प्रमोशन नहीं करते. अपनी फिल्मों के लिए उन्हें अच्छी खासी फीस मिल रही है, अब जबकि साउथ मार्केट और बड़ा हो गया है. 95 फीसदी समय साउथ एक्टर्स अपने स्पेश में कंफर्टेबल रहते हैं और ऐसे में मुंबई आना, हिंदी फिल्मों में काम करना फिर उन्हें प्रमोट भी करना, ये कुछ ऐसा है जिसे लेकर वो कंफर्टेबल नहीं होंगे.
'बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता' बोलकर फंसे Mahesh Babu ने दी सफाई, कहा- सिनेमा से प्यार करता हूं
''सिटी टूर के लिए ट्रैवल करना, 40 दिनों तक प्रमोशन करना उनके बस की बात नहीं. साउथ में उनका खुद का किंगडम है, ये शायद छोटा होगा लेकिन वे यहां के राजा हैं. प्रभास और यश की तरह हर कोई पैन इंस्टा स्टार नहीं बनना चाहता. जैसे विजय और अजित कुमार हिंदी फिल्में नहीं करते हैं, पैन इंडिया स्टार का टैग हाल ही में ट्रेंड हो रहा है.''
''हिंदी मूवीज में आना साउथ सितारों के लिए कंफर्ट जोन से बाहर जाने जैसा है. यंग जनरेशन शायद पैन इंडिया फिल्में करना पसंद करे लेकिन वो एक्टर्स जो सालों से इंडस्ट्री में हैं शायद ही हिंदी इंडस्ट्री में आने चाहें. ये जनरल एटिट्यूड है. मुझे नहीं लगता महेश बाबू का मतलब बॉलीवुड को छोटा दिखाना था. वो साउथ में कंफर्टेबल हैं खुश हैं और साउथ में ही काम करना चाहते हैं. ''
महेश बाबू ने अपनी सफाई में क्या कहा?
रमेश बाला का ये बयान एक्टर को जस्टिफाई करता है. रमेश बाला ने अपनी बात को खुलकर रखा है. उनका पक्ष हालांकि काफी स्ट्रॉन्ग है और सही भी. साउथ के सितारों जब अपनी इंडस्ट्री के किंग हैं तो क्यों वे वहां पूरी तरह फोकस ना करें. अपने बयान पर हंगामा मचने के बाद महेश बाबू की भी सफाई सामने आई है. जिसमें उन्होंने लिखा कि वो सिनेमा से प्यार करते हैं. वो जिस इंडस्ट्री में काम करते हैं वहां काम कर सहज हैं. साउथ सिनेमा की सक्सेस से वे खुश हैं.
ट्रेड एनालिस्ट का बयान और महेश बाबू की सफाई के बाद आपका इस मुद्दे पर क्या विचार है, जरूर बताएं.
रिपोर्ट- Anita Britto