scorecardresearch
 

Film Wrap: सना खान ने दिया बेटे को जन्म, खाना बनाते हुए रो पड़ीं दीपिका कक्कड़

सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ, पढ़ें हमारे फिल्म रैप में. एक्टिंग छोड़ धर्म की राह पर चलीं सना खान ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है. वो फिर से मां बन गई है. बेटे को गोद में लेकर उनके शौहर ने अजान पढ़ी. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

Advertisement
X
फिल्म रैप: सना खान, दीपिका कक्कड़
फिल्म रैप: सना खान, दीपिका कक्कड़

सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ, पढ़ें हमारे फिल्म रैप में. एक्टिंग छोड़ धर्म की राह पर चलीं सना खान ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है. वो फिर से मां बन गई है. बेटे को गोद में लेकर उनके शौहर ने अजान पढ़ी. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं दीपिका कक्कड़ कुकिंग शो में अपना जलवा बिखेर रही हैं. लेकिन इस बार वो फूट फूट कर रो पड़ीं. दीपिका ने बताया कि होम कुक होने पर उन्हें लोगों से बहुत ताने सुनने को मिले हैं, ये उनका उन हेटर्स को जवाब है. 

एक्ट्रेस के जन्म पर गुस्सा हुए थे घरवाले, बहन ने फेंक दी थी भगवान की मूर्ति, बेटे की थी चाहत

सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली आशा नेगी ने एक इंटरव्यू में अपने परिवार और अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में बताया है. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'महज 11 साल की उम्र में उनके भाई की मृत्यु हो गई थी. भाई की मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में था, खासकर पेरेंट्स'. उनके घर में उनकी बड़ी बहन उसके बाद भाई और एक और दूसरी बहन थीं. भाई की मौत के बाद उनके पेरेंट्स ने एक और बच्चा करने की कोशिश की. इस तरह से आशा का जन्म हुआ.

'हां मैं होम कुक हूं ', छलके दीपिका के आंसू, फराह बोलीं- हेटर्स को मिला जवाब

टीवी की बहुरानी दीपिका कक्कड़ ने फाइनली स्क्रीन पर वापसी कर ली है. वो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में जल्द नजर आएंगी.खाना बनाने की शौकीन दीपिका शो में भी तारीफें बटोर रही हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सेट पर रोती दिखीं.प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी शेफ को क्रीमी ब्रूलेटे टार्ट बनाने को कहा जाता है. दीपिका को इसमें काफी समय लगता है.वो बाकी शेफ से पीछे चल रही थीं. लेकिन जब दीपिका की रेसिपी जज ट्राई करते हैं उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं.

Advertisement

दूसरी बार मां बनीं सना खान, बेटे को दिया जन्म, लाडले के कान में पिता ने पढ़ी पहली अजान

एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनीं सना खान के घर खुशियों ने फिर दस्तक दी है. वो दूसरी बार मां बनी हैं. सना ने बेटे को जन्म दिया है. व्लॉग शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. डिलीवरी के बाद सना की सेहत बिल्कुल ठीक है. हालांकि डिलीवरी के बाद सना तो व्लॉग में नहीं दिखीं लेकिन उनके नन्हें राजकुमार की झलक जरूर दिखाई गई. 

Paatal Lok Season 2 Trailer: सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर, 'हाथीराम' बनकर छाए जयदीप अहलावत

Paatal Lok Season 2 Trailer: इंतजार खत्म हुआ. एक्टर जयदीप अहलावत की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'पाताल लोक 2' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप अहलावत तबाही मचाने को तैयार हैं. वो नागालैंड में एक हत्या की गुत्थी सुलझाते दिखेंगे, जिसके तार पहले सीजन के किरदारों से जुड़े हैं. इस बार पाताल लोक की दुनिया कितनी अलग और सस्पेंस से भरी होने वाली है आइए जानते हैं.

Emergency Trailer: 'कौरवों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है', इमरजेंसी का सेकंड ट्रेलर रिलीज, दमदार लगीं कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' का सेकंड ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 1975 में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने के मौके पर कंगना ने अपनी पॉलिटिकल ड्रामा में इतिहास के उस विवादित पहलू को दिखाया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement