scorecardresearch
 

चॉल में बदहाली में जी रही सलमान की हीरोइन-बीमारी में पति ने मारी ठोकर, बाल-बाल बची जान

पूजा डडवाल उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी का ड्रीम डेब्यू करने का मौका तो मिला, लेकिन करियर का अंत काफी दर्दभरा हुआ. प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी में भी पूजा ने कई चुनौतियों का सामना किया. उनकी दर्दभरी कहानी सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं.

Advertisement
X
पूजा डडवाल ने छोड़ी एक्टिंग (Photo:Social Media)
पूजा डडवाल ने छोड़ी एक्टिंग (Photo:Social Media)

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने अब तक कई नए चेहरों को फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया है. इनमें से कुछ सितारे तो आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचे, लेकिन कुछ वक्त की धूल में कहीं खो गए. इन्हीं में से एक नाम पूजा डडवाल का है, जिन्होंने एक समय पर सलमान के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. मगर आज किस्मत ने उन्हें एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जहां वो गुमनामी के अंधेरे और तंगहाली से जूझ रही हैं. उनके पास रहने को न ढंग का घर है और न गुजारे के लिए पैसे. आइए आपको पूजा डडवाल की दर्दभरी जिंदगी से रूबरू कराते हैं. अब वो कहां हैं और क्या करती हैं. 

सलमान संग डेब्यू, पर नहीं चमकी किस्मत

एक्ट्रेस पूजा डडवाल ने साल 1995 में फिल्म 'वीरगति' से इंडस्ट्री में कदम रखा था. उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी. सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. भले ही फिल्म 'वीरगति' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन पूजा के लिए ये ड्रीम डेब्यू था. पूजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का ध्यान खींच लिया था. उस वक्त माना जाने लगा था कि उनमें इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाने की काबिलियत है. 

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सलमान संग डेब्यू के बाद भी उनके सितारे नहीं चमके. उन्होंने कुछ फिल्में कीं और सक्सेस न मिलने पर टीवी का रुख किया. मगर यहां भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली. ऐसे में वो शोबिज से दूर हो गईं. चकाचौंध से दूर उन्होंने सादगी भरी जिंदगी चुनी.

Advertisement

बुरे वक्त में पति ने छोड़ा साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा शादी करके पति संग गोवा में सेटल हो गई थीं. वहां उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर एक कसीनो खोला था. लेकिन साल 2018 में उनकी जिंदगी ने एक दर्दनाक मोड़ लिया. उन्हें टीबी की बीमारी हो गई. इस बीमारी ने उन्हें फिजिकली, इमोशनली और मेंटली तोड़कर रख दिया. बीमारी की वजह से उनकी निजी और आर्थिक स्थिति पूरी तरह अंधेरे के साए में खो गई. जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में उनके पति और ससुरालवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया. 

रिपोर्ट्स की मानें तो वो गंभीर बीमारी से जूझते हुए मुंबई में बिना किसी आर्थिक मदद के अकेली रह गईं. सही इलाज न मिलने की वजह से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी. एक दोस्त की मदद से वो एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गई थीं. उनके जिंदा रहने की उम्मीद भी कम हो रही थी. उनके पास इलाज और दवाइयों के भी पैसे नहीं थे. 

ऐसे में पूजा ने फिर वीडियो शेयर करके मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. सलमान खान ने उनकी मदद की थी. सलमान ने 6 महीने तक उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया था. इस नेक काम के लिए पूजा ने बाद में उन्हें अपनी जान बचाने का क्रेडिट भी दिया था. 

Advertisement

चॉल में रहती हैं पूजा

मगर ठीक होने के बाद भी पूजा की चुनौतियां कम नहीं हुईं. वो मुंबई की एक की छोटी सी चॉल में रहने लगीं. गुजारा करने के लिए हाउसहेल्प के तौर पर काम किया. उन्होंने फिर साल 2020 में पंजाबी फिल्म 'शुकराना: गुरु नानक देव जी का' से वापसी की कोशिश की, लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिली. अब वो एक छोटा सा टिफिन सर्विस चलाती हैं और एक बेहद साधारण जिंदगी जी रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement