scorecardresearch
 

अलविदा आशा: PAK सितारों ने जताया दुख, बोले- खामोशी बहुत भारी लग रही

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन से पाकिस्तानी सितारों का भी दिल टूट गया है. सरहद पार कई सेलेब्स पोस्ट शेयर करके अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने आशा भोसले के निधन को एक युग का अंत बताया है.

Advertisement
X
आशा भोसले के निधन से दुखी पाकिस्तानी सितारे (Photo: ITG)
आशा भोसले के निधन से दुखी पाकिस्तानी सितारे (Photo: ITG)

आशा भोसले सिर्फ गायिका नहीं थीं, बल्कि वो लोगों के रूह में बसती थीं. उनकी मधुर आवाज और बेहतरीन गायकी सीधा लोगों के दिल में उतर जाती थी. तभी तो कई दशकों तक उन्होंने हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज किया. आशा सिर्फ भारतवासियों की चहेती ही नहीं थीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी उनकी गायकी के कई चाहने वाले हैं. यही वजह है कि आज आशा भोसले के निधन से भारत के साथ पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है. 

दुखी हैं पाकिस्तानी सितारे

आशा भोसले के निधन पर कई पाकिस्तानियों का दिल टूट गया है. पाक सिनेमा के कई जाने-माने सितारे एक-जुट होकर सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. 

सिंगर-एक्टर अली जफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आशा भोसले की तस्वीरें शेयर करके अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि आशा भोसले का काम आने वाली कई पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा. ऐसी आवाजें वक्त के साथ फीकी नहीं पड़तीं, बल्कि उसका हिस्सा बन जाती हैं. 

अली जफर के अलावा अदनान सिद्दीकी, एक्टर यासिर हुसैन, अहमद अली बट जैसे पाकिस्तानी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों ने दुख जताया है. उन्होंने आशा भोसले के निधन को एक युग का अंत बताया है. अहमद अली बट ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'अमर धुनों के लिए शुक्रिया.'

वहीं अदनान सिद्दीकी ने कहा, 'आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि. रात अकेली है...- आपकी आवाज में वो जादू था कि सबसे सूनसान पलों को भी इंसानी एहसास से भर देती थी. आज वो ही खामोशी बहुत भारी लग रही है. आपने हमें जो भावनाएं दीं, उसके लिए धन्यवाद. आप खुद एक खूबसूरत याद बन गईं और जो जादू आप छोड़ गईं, वो हमेशा रहेंगे. आपकी आवाज कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में हमेशा सुनाई देती रहेगी.'

Advertisement

सिंगर शुजा हैदर ने लिखा, 'उनकी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंची. लाखों-करोड़ों फैंस को कल, आज और आने वाले समय में भी उन्होंने हमेशा प्रेरणा दी. उनका नाम हमेशा दुनिया के सबसे महान संगीतकारों में याद किया जाएगा. एक खास अध्याय का अंत हो गया है. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IMAGES (@dawn_images)

कब और कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?

बता दें कि आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है. लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और ज्यादा थकावट की वजह से एडमिट किया गया है.

अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद ही आज यानी 12 अप्रैल को आशा भोसले का निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही हर तरफ हलचल मच गई. बॉलीवुड से लेकर लॉलीवुड तक गम का माहौल है. सभी लता मंगेशकर को नम आंखों से याद कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement