scorecardresearch
 

लाइव शो में गिरे मिस थाईलैंड कंटेस्टेंट के नकली दांत, वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स हैरान

इंटरनेट पर मिस थाईलैंड की कंटेस्टेंट कमोलवान चनागो (Kamolwan Chanago) का वीडियो वायरल हो गया है. उनके साथ जो हुआ उसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी. वायरल वीडियो में माइक पर बात करती कंटेस्टेंट के नकली दांत अचानक से निकलकर गिर गए.

Advertisement
X
मॉडल के गिर दांत (Photo: Screengrab)
मॉडल के गिर दांत (Photo: Screengrab)

आज के जमाने में किसी भी पल को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता. दुनिया फेसबुक, X, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर ही ज्यादातर वक्त एक्टिव है. फोन के बाहर देखी हुई हर चीज को हम कैमरा में कैद करके इंटरनेट के हवाले कर देते हैं. इसमें जानवरों के फनी वीडियो से लेकर विवादित बातें और तो और मॉडल्स के असहज मोमेंट भी शामिल हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्यूटी पेजेंट की कंटेस्टेंट का Oops मोमेंट देखकर आपके होश तो उड़ेंगे ही, साथ ही हंसी भी आ जाएगी.

ये वीडियो मिस थाईलैंड पेजेंट का है. इसमें कमोलवान चनागो (Kamolwan Chanago) नाम की कंटेस्टेंट को देखा जा सकता है. चनागो के साथ जो हुआ उसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी. वायरल वीडियो में वो माइक पर बात कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने अपने मुंह में नकली दांत लगाए हुए थे. उनकी प्रेजेंटेशन के दौरान लाइव स्टेज पर उनके ये नकली दांत निकल गए और सभी को नजर आ गया कि उनके असली दांत उतने खूबसूरत नहीं हैं.

मॉडल के गिरे दांत

मगर मॉडल ने इस पल को अपनी मेहनत खराब करने नहीं दिया. उन्होंने मुंह घुमाया और अपने दांत बिना हाथ लगाए ठीक किए. इसके बाद वो पलटकर स्टेज पर रैंप वॉक करने लगीं. अपनी गोल्डन शियर ड्रेस और फर गाउन में चनागो बला की खूबसूरत लग रही थीं. कंटेस्टेंट को अपने रिएक्शन और सिचुएशन को बिना घबराए संभालने के लिए वाहवाही मिल रही है. उनके आत्मविश्वास ने उनके सामने बैठी ऑडियंस को भी खुश कर दिया था.

Advertisement

इस वायरल पल की वजह मॉडल और ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली महिलाओं पर परफेक्ट दिखने के भारी दबाव को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है. यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में कमोलवान चनागो की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वो आगे बढ़ी. ये अच्छी बात है. मैं खुश हूं कि कमेंट्स में लोग उनकी बुराई नहीं कर रहे.' दूसरे ने लिखा, 'मैं तो रोने लगती. उन्होंने बहुत अच्छा किया.' एक और ने लिखा, 'तो इन लड़कियों में कुछ भी असली नहीं होता है?' एक अन्य ने लिखा, 'कोई बात नहीं क्वीन, तुम खूबसूरत लग रही हो.'

जब रैंप पर उतरी थी बाल्ड मॉडल

इससे पहले भी मॉडल्स की बहादुरी को देखा जा चुका है. अक्टूबर 2025 में मिस यूएसए की कंटेस्टेंट ने मैरी सिकलर ने अपने एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया था. एलोपेसिया (Alopecia) नाम की बीमारी से जूझ रहीं मैरी ने पेजेंट के प्रिलिमनरी राउंड में विग पहनने से मना कर दिया था. इस बीमारी में आपके बाल झड़ने झड़ने लगते हैं. ऐसे में मैरी विग पहना करती थीं. मगर उस दिन उन्होंने अपने गंजे सिर के साथ ही रैंप पर वॉक करने का फैसला किया. उन्होंने अपने सिर को सजाया और खूबसूरत सिल्वर गाउन पहने वॉक किया था. उनके इस कदम की खूब सराहना हुई थी. बाद में मॉडल ने बताया था कि उन्होंने बिना किसी को बताए ये किया था और उन्हें इसपर गर्व है.

Advertisement

 

मिस थाईलैंड ब्यूटी पेजेंड की कोरोनेशन सेरेमनी शनिवार, 28 मार्च को होने वाली है. इसमें एक कंटेस्टेंट को मिस थाईलैंड चुना जाएगा और उसे ताज पहनाया जाएगा. इस पल के वायरल होने के बाद कंटेस्टेंट कमोलवान चनागो की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी हुई है. उन्हें पब्लिक का सपोर्ट भी जमकर मिल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement