scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर चल रहे हार्दिक पंड्या, पीछे दौड़ रहीं माहिका, क्रिकेटर पर लट्टू हुई गर्लफ्रेंड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का रोमांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना. माहिका का हार्दिक के लिए फैनगर्ल मोमेंट वायरल हुआ, जिसमें वो क्रिकेटर के पीछे-पीछे दौड़ती नजर आईं.

Advertisement
X
हार्दिक पंड्या के प्यार में दीवानी माहिका (Photo: Social Media))
हार्दिक पंड्या के प्यार में दीवानी माहिका (Photo: Social Media))

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत का जश्न धमाकेदार रहा. मैच के बाद जिस तरह से हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का सरेआम रोमांस देखने को मिला, उसने भी खूब चर्चा बटोरी थी. कपल को साथ में देख जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. वहीं माहिका को ग्राउंड में हार्दिक के लिए क्रेजी देखकर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.

हार्दिक की फैन बनीं माहिका
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें माहिका का हार्दिक के लिए फैनगर्ल मोमेंट कैप्चर हो गया है. मैच खत्म होने के बाद जीत का जश्न मनाया जा रहा है. हार्दिक तिरंगा लपेटकर और हाथ में ट्रॉफी लेकर ग्राउंड में एंट्री करते हैं. स्टार क्रिकेटर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स इकट्टा हो जाते हैं. सभी हार्दिक को क्लिक करने की होड़ में दिखे. सबसे मजेदार मोमेंट यहां पर माहिका को देखना था. ग्राउंड पर हार्दिक आगे-आगे चल रहे थे. वहीं माहिका क्रिकेटर के पीछे-पीछे उनकी फोटो क्लिक करने के लिए भागती दिखीं.

फोटोग्राफर्स के साथ माहिका भी हार्दिक को कैमरे में कैप्चर करने की जद्दोजहद कर रही थीं. वो कभी कैमरामैन के पीछे जाकर खड़ी होतीं, तो कभी हार्दिक के बगल में खड़े होकर उन्हें क्लिक करतीं. हार्दिक ने ट्रॉफी को जमीन पर रखा और कैमरा के लिए पोज दिए. जिस तरह माहिका क्रिकेटर के आगे पीछे दौड़ रही थीं, इसे देखकर यूजर्स का कहना है कि वो उनकी पक्की फैन हैं. हार्दिक और माहिका का क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांस टॉक ऑफ द टाउन रहा. माहिका ने क्रिकेटर को गाल पर KISS किया. दोनों हाथ पकड़कर ग्राउंड पर घूमते दिखे.

Advertisement

उनका एक और वीडियो सामने आया जिसमें कपल पोडियम पर लेटकर गुफ्तगू करता दिखा. ये वीडियो देखकर फैंस का गुस्सा भड़का. कपल को लोगों ने जमकर ट्रोल किया. साथ ही इसे चीप पब्लिसिटी बताया. हार्दिक ने मैच जीतने के बाद इसका क्रेडिट माहिका को दिया. साथ ही उन्हें मिसेज भी बताया. उनके मुताबिक, माहिका के जिंदगी में आने के बाद से वो लगातार जीत ही रहे हैं. माहिका उनके लिए लकी हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement