आज के फिल्म रैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं. एक ओर मॉडल सायली सुर्वे ने अपने शौहर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी, वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का पुराना बिकिनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर ट्रोलिंग और बहस शुरू हो गई. इन दोनों खबरों ने दिनभर सुर्खियां बटोरीं और सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं. हमारे मंगलवार के फिल्म रैप में पढे़ं अब तक की बड़ी खबरें.
पल्लू में देवी लक्ष्मी, हाथ में कमल, रश्मिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर हैं 10/10
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 12 दिन हो चुके हैं. 26 फरवरी को कपल ने परिवार की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की थी और एक दूजे संग साथ रहने की कस्म खाई थी. लेकिन फैंस आज भी उनके खूबसूरत ब्राइडल लुक्स को देख आंहें भर रहे हैं. अब इस बीच कपल ने नई तस्वीरें शेयर कर दी हैं.
बिहार की बहू बनेंगी अदिति? बिकिनी में ईशान किशन की गर्लफ्रेंड को देख बौखलाए ट्रोल्स
इंटरनेट यूजर्स ढूंढ-ढूंढकर अदिति के पुराने वीडियोज निकाल रहे हैं. जहां कुछ अदिति के ग्लैमरस लुक्स की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक वीडियो सामने आया जो अदिति के ब्यूटी पेजेंट के दिनों का है. वो बेहद कॉन्फिडेंस के साथ बिकिनी में स्टेज पर वॉक करती दिख रही हैं.
मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता सायली सुर्वे ने अपनी शादी में सालों के दर्द और दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है. मीडिया से भावुक होकर बात करते हुए सायली ने बताया कि प्यार से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे उनके और उनके बच्चों के लिए असहनीय बन गया.
रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पोती को गोद में लेकर चहके दादा, एक्टर ने पत्नी का किया शुक्रिया
बधाई हो! बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. खास बात ये है कि जिस दिन (10 मार्च) उनकी लाडली का जन्म हुआ, उसी दिन रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन भी होता है. ऐसे में ये दिन उनके परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है. कपल का अपनी नन्ही परी का वेलकम कर खुशी से झूम रहा है.
यूट्यूबर अनुराग डोबाल बुरे दौर से गुजर रहे हैं. डिवाइडर से अपनी SUV क्रैश कराने के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. यूट्यूबर को बुरी तरह चोट आई है. पत्नी ऋतिका, जो कि अनुराग को छोड़ गई थी, मुश्किल वक्त में वो पति का साथ देने अस्पताल में मौजूद हैं. प्रेग्नेंट ऋतिका की इंस्टा पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो पति का ख्याल रखती हुई नजर आ रही हैं.