मनोरंजन की दुनिया में सोमवार का दिन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. इस दिन एक्ट्रेस सना खान और उनके शौहर मुफ्ती अनस को साथ देखा गया. अनस, सना के पैर दबाते नजर आए. वहीं अर्चना पूरन सिंह ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों को जानने के लिए पढ़ें हमारा फिल्म रैप.
किसी के रॉकी-रानी, किसी का सत्यप्रेम... छोटी होती फिल्मों के लंबे होते नामों की कथा!
इस हफ्ते 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थिएटर्स में रिलीज होगी. ये साल की अकेली फिल्म नहीं है जिसके नाम में 6 शब्द हैं. 4 शब्दों वाले, टंग ट्विस्टर वाले टाइटल तो इस साल कई फिल्मों के रहे. आपने कभी ध्यान दिया कि समय के साथ फिल्मों के टाइटल कैसे लंबे होते जा रहे हैं? और सबसे लंबा हिंदी फिल्म टाइटल क्या है? आइए बताते हैं...
पति ने दबाए सना खान के पैर, बांधे जूतों के फीते, एक्ट्रेस बोलीं- जब एक शौहर...
वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेग्नेंसी में 10 घंटे की फ्लाइट में सफर करने पर सना काफी थक जाती हैं. ऐसे में एक अच्छे शौहर की तरह सैयद अनस अपनी बीवी सना के पैर दबाते हैं.
अक्षय से होगा सनी देओल का क्लैश, एक्टर बोले- फर्क नहीं पड़ता, कोई बराबरी नहीं
गदर एक प्रेम कथा 2001 में रिलीज हुई थी. 22 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है. सनी की फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की OMG 2 से होने वाला है.
'मर्द लग रही हो' लुक्स पर कमेंट सुन भड़कीं अर्चना, बोलीं- इज्जत करना सीखो
अर्चना पूरन सिंह को आपने हमेशा हंसते हुए देखा होगा. लेकिन जब एक्ट्रेस गुस्से में होती हैं, तो सामने वाले की बोलती बंद कर देती हैं.
गोविंदा की हीरोइन, बीमारी ने बर्बाद किया करियर, आज कहां हैं?
एक खूबसूरत चेहरा, जिसने अपनी पहली फिल्म से फेम पाया. बड़े सितारों संग काम किया. लेकिन करियर के पीक पर मजबूरन इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी.