scorecardresearch
 

Film wrap: 'धुरंधर 2' ने आधे दिन में तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड! खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- धुरंधर 2 की रिलीज होने के साथ ही फिल्म के एक्टर राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है.

Advertisement
X
धुरंधर को लेकर जबरदस्त क्रेज (Photo: x/@jiostudios)
धुरंधर को लेकर जबरदस्त क्रेज (Photo: x/@jiostudios)

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर की पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर धुरंधर में यामी गौतम का कैमियो देखने को मिला है.
 

धुरंधर के असली 'किंग' हैं राकेश बेदी, रणवीर ने भी माना लोहा, कहा- आधी कमाई आपकी बदौलत होगी
जब धुरंधर रिलीज हुई थी तभी से राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. जमील जमाली के किरदार में उन्होंने उम्दा काम किया. पार्ट 2 में राकेश ने अपने पोटेंशियल को फिर से साबित किया है. लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. 


'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी गौतम के कैमियो की काफी चर्चा थी. अब चूंकि फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो उनके किरदार से पर्दा उठ चुका है. आदित्य धर ने अपनी 'पीक डिटेलिंग' से फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है. 


‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. आधे दिन में 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई.  


'धुरंधर' में रहमान डकैत की मौत बड़ी फिल्मी अंदाज से दिखाई गई थी. मगर असलियत में वो कितना बड़ा गैंगस्टर था और उसका किस तरह एनकाउंटर हुआ, इसे पूरे पाकिस्तान ने देखा था. 

Advertisement


धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर डाइनमाइट बन चुकी है और अब इसकी नजर ‘पुष्पा 2’ का ऑल टाइम रिकॉर्ड तबाह करने पर है.  रणवीर सिंह की फिल्म सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement